Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लिमिटेड इकाई, सुगौली में इस साल का ईख पेराई सत्र डीएम और क्षेत्रीय सांसद के उपस्थिति में शुरू किया गया। 2023-24 का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। डोंगा पूजन के साथ हीं इस अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल ने डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुगौली में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुगौली स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया। समारोह का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद डॉ.संजय जयसवाल ने किया। मौके पर पूर्वमंत्री रामचन्द्र सहनी, स्थानीय राजद विधायक ई. शशि भूषण सिंह, रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, नौतन विधायक नारायण प्रसाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। जहां स्कूली बच्चों ने स्वागत गान व गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्रों ने अपने नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं उपस्थित प्रतिभवान छात्रों को आगत अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे को विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुगौली रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं यात्री सौगात मिल रहा है। जिसका शिलान्यास किया गया है। सुगौली रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जहां पर वातानुकूलित व्यवस्थाओं के साथ-साथ, लिफ्ट, एक्सीलेटर, पार्क सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं सुसज्जित होंगी। खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुगौली के युग्मपंचमुखी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। बड़े संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया।
सुगौली के सुगांव माई स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया।
सुगौली में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की हुई बैठक। आगामी कार्यक्रम को लेकर किया गया आवश्यक चर्चा।
अधिकारियों ने सुगौली सिकरहना नदी में बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। एसडीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
