35 वर्षीय नंदकिशोर यादव को अपराधियों ने गोली मारकर किया जख्मी बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बेगूसराय ************************************* खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के गोगरी थाना क्षेत्र के परिमल या गांव में उपेंद्र चौरसिया के पुत्र 35 वर्षीय नंदकिशोर चौरसिया को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया यह घटना रात्रि के 9:30 बजे का बताया जा रहा है घर नंदकिशोर चौरसिया के पिता भूपेंद्र चौरसिया के द्वारा बताया गया कि नंदकिशोर चौरसिया बारा से अपने घर आ रहा था इसी दरमियान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों के द्वारा उसे गोली मार दिया गया जिस के इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया लेकिन चिकित्सा प्रभारी के द्वारा बताया गया कि इसका इलाज यहां पर संभव नहीं है इसलिए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया घायल नंदकिशोर के पिता चौरसिया के लिखित बयान पर अपराधों की छानबीन किया जा रहा है धन्यवाद
मिना खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे मीणा खातून ने बताया कि बीड़ी बनाने का काम वे 20 साल से करती आ रही है। उन्हें दिन भर बीड़ी का काम करके मात्र दस से पंद्रह रुपये कि मजदूरी मिलती है | ठेकेदार से पंद्रह दिन में मजदूरी मिलती है बीड़ी के काम का पैसा एवं सरकार द्वारा कोई सरकारी लाभ नहीं मिलता है |
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 2 के फरीदा खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे फरीदा खातून ने बताया कि वे 10 रुपये के मजदूरी से तीस साल से बीड़ी बनाने का काम कर रही है | उन्हें जॉब कार्ड के विषय में मालूम नहीं है और वे बीड़ी बनके आपने परिवार का भरण पोषण करते है |
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 2 से दीपक पटेल ने रिजवाना खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे विजवाना खातून ने बताया कि वे 20 साल से बीड़ी बनाने का काम कर रही है | 1000 के बीड़ी बनाने से उनको 65 रूपया मिलती है |
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 2 के जाहिदा खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे जाहिदा खातून ने बताया कि वे 15 साल से बीड़ी बनाते है और बीड़ी बनना उनका पुश्तैनी काम है | उन्हें सरकार द्वारा कोई सरकारी लाभ नहीं मिलता है एवं बीड़ी कार्ड के विषय में उन्हें मालूम नहीं है | बीड़ी कारीगरों का मुफ्त ईलाज होता है उसके लिए स्वास्थ्य कार्ड बनता है जो की नहीं बनाया जा सका है
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के दीपक कुमार पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बशीरा खातून से साक्षात्कार लिया जिसमे बशीरा खातून ने बताया कि वे 30 -40 साल से बीड़ी बनाती है और बीड़ी बनाकर घर चला रही है , एक महीने में वे बीड़ी बनाकर 1000 रुपये कमाती है जिससे घर बड़ी मुश्किल से चलता है और उन्हें सरकार द्वारा ईएसआई कार्ड नहीं मिली है
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के दीपक कुमार पटेल ने राजन खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे राजन खातून ने बताया कि वे 30 वर्ष से बीड़ी बनाने का काम कर रही है | बीड़ी कंपनी द्वारा कोई भी सुविधा जैसे पेंशन ,बच्चे के लाज के लिए कार्ड बनता है इन सब का लाभ वे नहीं उठा सकी है। सरकारी फण्ड के नामा पर मात्र वृद्धा पेंशन मिलता है इसके अलावा कुछ भी नहीं मिलता है
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत से दीपक पटेल ने शबनम खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे शबनम खातून ने बताया कि वे चूड़ी बनाने का काम कर रही है | पांच बहन मिलकर चूड़ी बनाते है और पैसे के वजह से पढ़ नहीं पाए |
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के मोहिनी मंडल पंचायत के शाहिदा खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे शाहिदा खातून ने बताया कि वे चूड़ी बनाने का काम कर रही है और उनके साथ उनकी दो बेटी एक 6 साल की और एक 10 साल की वो भी चूड़ी बनाते है | सरकार द्वारा उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है |
शारिका खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे शारिका खातून ने बताया कि वे लॉकडाउन से बीड़ी बनाने का काम कर रही है | बीड़ी बनाके वे 200 से 300 रुपिया कमा कर घर चलाते है |
