बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला से दीपक पटेल मोबाइल वाणी के माध्यम से रशिला खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे रशिला खातून ने बताया कि वे 3 साल से चूड़ी बनाते है और चूड़ी बनाकर घर चला रही है | उन्होंने बताये की एक दिन में वे चूड़ी बनाकर 100 रुपये कमाते है |

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के मोहिनी मंडल पंचायत के दीपक पटेल मोबाइल वाणी के माध्यम से ज़ुबैदा खातून से साक्षात्कार लिया जिसमे ज़ुबैदा खातून से ने बताया कि वे 3 साल से बीड़ी बनते है और बीड़ी बनाकर एक दिन में वे 100 रुपिया कमा लेते है | उन्होंने बताये की जब वे बीड़ी गिनती करना जाते है तब 1000 में 500 नुकसान चला जाता है और उन्हें सरकार द्वारा कोई लाभ नहीं मिल रहा है |

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुपी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के रमनाटोला गांव से दीपक पटेल ने रेहना खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे रेहना खातून ने बताया कि वे 2 साल से बीड़ी बनाने का काम कर रही है | उन्हें सरकार द्वारा कोई लाभ नहीं मिलता है और बीड़ी का काम से गुजारा नहीं होता है | राशन मिलता है पर बच्ची वाला कोई योजना का लाभ नहीं ली है

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुपी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के रमना गांव से मीना खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे मीना खातून ने बताया कि वे तीसरी क्लास में पढ़ रही है और पढ़ने के साथ ही चूड़ी बनाने का काम कर रही है |

गुलसन खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे गुलसन खातून ने बताया कि वे चूड़ी बनाने का काम कर रही है और दो दिन में 60 रुपिया कमाते है | घर परिवार चलाने के वे महीने में 2000 रुपिया कमा कर गुजारा करते है | सरकार द्वारा उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है | चूड़ी बनाने का कार्ड बनत है वह नहीं मिला है इनको

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 2 से दीपक पटेल ने रीना  खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे रेहाना खातून ने बताया कि पैसे की कमी के कारण वे एक साल से बीड़ी बनाने का काम कर रही है | 12 साल की बच्ची अपनी पढ़ाई को पूरी करने के लिए और अपने मां-बाप को मदद करने के लिए बीड़ी बनाने के साथ साथ चूड़ी भी बनाती है |

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 2 से दीपक पटेल ने सैमुन खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे साईमुन खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम कर रही है | पुरे दिन में वे 500 से 600 बीड़ी बना देते है और एक दिन बीड़ी बनाने में 60 रुपये मजदूरी मिलती है | सरकारी अन्य कोई लाभ नहीं मिला है बस सरकारी राशन मिलता है। विकलांग पेंशन मिलता है एक बच्चा को।

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 2 से दीपक पटेल ने रुखसाना खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे रुखसाना खातून ने बताया कि वे 10 साल से ठेकेदार के अंदर बीड़ी बनाने का काम कर रही है | सरकार द्वारा कोई सहयोग नहीं मिल रहा है और उनके पास बीड़ी कार्ड नहीं है |

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के रमनाटोला गांव से दीपक पटेल ने हस्बुल खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे हस्बुल खातून ने बताया कि वे ठेकेदार द्वारा बीड़ी और चूड़ी बनाने का काम कर रही है | एक दिन में वे 50 या 60 रुपिया कमाते है उन्हें कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिलता है | उनके पास राशन कार्ड होने के बाद भी उनको राशन नहीं मिलता है | लॉकडाउन में भी निःशुल्क राशन नहीं मिलता है।

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 11 के रमना गांव से दीपक पटेल ने मीना  खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिसमे मीना  खातून ने बताया कि वे दोनों पैरों से विकलांग है और बीड़ी बनाने का काम कर रही है | एक दिन में वे बीड़ी बना कर 35 रुपैया कमाते है और उनको विकलांग पेंशन नहीं मिलता है इसकी शिकायत वे वीडियो से किये थे पर वो नहीं सुने |