रक्सौल में सत्याग्रह एक्सप्रेस से 10 बोतल शराब बरामद मोतिहारी। दिल्ली से रक्सौल आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में देर रात नव वर्ष को लेकर शराब तस्करी की आशंका के मद्देनजर जीआरपी व आरपीएफ ने रेल डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करके महंगी दस बोतल विदेशी शराब को बरामद किया। इसकी जानकारी रेल डीएसपी ने शनिवार दी। उन्होंने बताया कि नये वर्ष पर रेल सुरक्षा को देखते ट्रेन के स्टेशन पहुंचते गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। ट्रेन के जेनरल बोगी में सीट के नीचे छुपाया गया उक्त शराब लावारिस स्थिति में एक बैग से बरामद किया गया।उन्होंने कहा कि सूचना पर रेल थाना व आर पी एफ सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करके छापेमारी को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर एक केस दर्ज करके बरामद शराब जब्त कर लिया गया है।