Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
संवाद सूत्र जागरण खैरा जमुई -गढ़ी बिशनपुर +2 उच्च विद्यालय में मंगलवार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गरही थाना के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक संजना कुमारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए बनाई गई है। डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर गठित यह टीम जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराती है। संजना मैम ने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ या डर की स्थिति में वे सीधे संपर्क कर सकती हैं। साथ ही डायल 112 पर कॉल कर भी मदद ली जा सकती है।
आपलोग हमें बताएं कि केवल परीक्षा में लाये हुए अच्छे नंबर ही एक अच्छा और सच्चा इंसान बनने का माप दंड कैसे हो सकता है? अक्सर देखा जाता है कि माता पिता अपने बच्चों के तुलना दूसरे बच्चों से करते है. क्या यह तुलना सही मायने में बच्चे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती है या उनके मन में नकारात्मक सोच का बीज बो देती है ? आपको क्या लगता है? इस पर आप अपनी राय, प्रतिक्रिया जरूर रिकॉर्ड करें। और हां साथियों अगर आज के विषय से जुड़ा आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो अपने सवाल रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन नंबर 3 दबाकर। हम आपके सवालों का जवाब ढूंढ कर लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बुलिंग का सामना करना कोई आसान काम नहीं होता हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं जो इसका शिकार है क्या आपने या आपके किसी जानने वाले ने कभी अपने जीवन में बुलिंग का सामना किया है ? आखिर क्या वजह है कि हमारे समाज में बुलिंग जैसी समस्या मौजूद है और लोग इस समस्या से जूझने के लिए मजबूर होते हैं ? अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है तो ऐसी स्थिति में वह खुद को इससे बाहर निकालने के लिए क्या कर सकते हैं ? और बुलिंग जैसी समस्या को समाज से मिटाने के लिए सामुदायिक स्तर पर किस तरह की पहल की जा सकती ?
Transcript Unavailable.
सिकन्दरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जमुई रोड़ स्थित कुशवाहा भवन में कुशवाहा कल्याण समिति की ओर से कुश प्रतिभा सम्मान सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धनेश्वर प्रसाद बिहार संस्कृत बोर्ड के सदस्य डॉ प्रभात कुमार कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सचिव रामानंद महतो पूर्व अध्यक्ष सुरेश महतो पूर्व सचिव शैलेन्द्र महतो कुशवाहा कल्याण समिति के वरीय उपाध्यक्ष राजकुमार महतो एवं कांति कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्रतिवर्ष कुशवाहा कल्याण समिति की ओर से कुशवाहा भवन सिकन्दरा में कुशवाहा समाज के इंटर , मैट्रिक प्रथम श्रेणी 75% से अधिक नम्बर लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करने के साथ साथ मार्गदर्शन देने का कार्य किया जाता है।
Transcript Unavailable.
