अलग अलग राज्य की सरकारें अपने स्तर से लोगों को आकाशीय बिजली के प्रति जागरूक करने के प्रयास में लगी हुई है। किसान और मज़दूरों को आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करना चाहिए ?आकाशीय बिजली के प्रति जागरूक कैसे बने ? जानने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर...

बिहार राज्य के जमुई जिला से चंद्र सेखर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि अलीगंज प्रखंड के दीननगर पंचायत के नागोहीह गांव पहुंचकर पीडित परिजनों से समाजसेवी सह ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के जमुई जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने मुलाक़ात कर सांत्वना दी और उन्हें ढाढ़स बंधाया।साथ ही मृतक के पत्नी उषा देवी को 5000/- नगद देकर आर्थिक मदद भी किया।उन्होंने शोकाकुल परिजनों को बताया कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ है।जहां तक हम से बन पायेगा।उतना मदद जरूर करूंगा।वही दीननगर गांव में भी बीते गुरूवार की दोपहर वज्रपात से दो बच्चे की मौत हो गया था।दुखद समाचार मिलते ही समाजसेवी गांव जाकर पीडित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और उन्हें ढाढ़स बंधाया।साथ ही तीनों मृतक परिजनों को 5-5 हजार नगद देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।बता दें कि बीते गुरूवार की दोपहर अलीगंज प्रखंड के दीननगर पंचायत के दीननगर व नागोडीह गांव में दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात होने से नागोडीह गांव के किसान रामाशीष यादव व दीननगर आहर में मवेशी चरा रहे मो जसीम का 14 वर्षीय पुञ दिलखुश व मो मेराज का 15 वर्षीय पुञ खुर्शीद की मौत वज्रपात होने से तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गया था।मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर सिंह,किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा,ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष नगीना चंद्रवंशी,युवा कांग्रेस के सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह,प्रमोद प्रेमी के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

घटना थाना क्षेत्र के धधौर गांव की है।बताया जाता है कि धधौर गांव निवासी चंदन ठाकुर की 32 वर्षीय पत्नी जनता देवी गांव से पूरब अपने खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थी।इसी बीच अचानक बारिश के साथ हुई वज्रपात में चन्दन की पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में आसपास मौजूद ग्रामीणों के द्वारा मृत महिला को घर लाया गया।वहीं सूचना पाकर पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी ने मृतक के घर पहुँचकर प्राकृतिक आपदा से हुई घटना में स्वजनों को सांत्वना देते हुए दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी।मुखिया ने इस दौरान स्वजनों को कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत तीन हजार की नगद राशि भी प्रदान की।उन्होंने आपदा के तहत मिलने वाली राशि को भी सरकारी प्रावधान के मुताबिक शीघ्र दिलाने की बात कही।बाद में सूचना पाकर मौके पर स्वयं थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार पहुँचकर लाश को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा।

* यूपी और बिहार में ही सबसे ज्यादा आकाशीय बिजली घिरने की घटनाएं क्यों होती है ? * विज्ञान इस विषय में क्या कहता है ? * इन राज्यों की सरकारें क्या जरूरी कदम उठा रही हैं ? इन सारे सवालों के जबाब जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

आखिर आकाशीय बिजली से हम सब कैसे बच सकते है ? अगर कोई घायल हो जाए तो प्राथमिक इलाज क्या होगा ? इन सभी ज़रूरी बातों की जानकारी के लिए इस ऑडियो को सुने

* आकाशीय बिजली क्या है? * यह क्यों और कैसे गिरती है? * इसके पीछे का विज्ञान क्या है? इन सारी बातों का जबाब जानिए अटकल -पच्चू से। ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें