बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने कोरोना का तीनों टीके लगवा लिया है। आगे कह रहे है कि हर एक व्यक्तिओं और बच्चों को कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने मदन ठाकुर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि देश में जब कोरोना आया था स्थिति बहुत ही भयावह थी। उनके ऊपर इसका कोई असर नहीं हुआ। क्योकि उन्होंने कोरोना वैक्सीन का तीनो डोज़ ले लिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिला के से मोबाइल वाणी संवाददाता गोपाल पांडेय ने हरि ओम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज़ ले लिए हैं। वैक्सीन लेने से कोई दिक्कत नहीं हुआ। जो बूस्टर डोज़ है उसे लेना भी बहुत जरुरी हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिला के मौरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता गोपाल पांडेय ने मुकेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन्होंने कोरोना का वैक्सीन ले लिया है। जो लोग सेकेण्ड डोज़ नहीं लिए है वो जल्द से जल्द दोनों डोज़ ले लें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बकरीद पर्व पर आज मुस्लिम समुदाय के द्वारा आज नमाज अदा की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार राज्य के सासाराम जिला से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि हम सभी को कोरोना से बच कर रहना चाहिए। आगे कह रही है कि अभी हमारे देश से कोरोना गया नहीं है इस्सलिये इससे बचने के लिए कोरोना का टीका लगवाना बहुत जरूरी हैं
बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि लोगों को कोरोना का टीका लेना बहुत जरूरी है इससे हमे बिमारी से लड़ने के लिए शक्ति मिलती है। आगे कह रहे है सभी लोगों को कोरोना का बुष्टर डोज भी लगवाना बहुत जरूरी हैं
बड़े पुत्र अजय प्रताप ने दी मुखाग्नि राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
बिहार के कदावर नेता पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह का निधन,लोगों ने जताया शोक। * दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि। अलीगंज। प्रखंड क्षेत्र के अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में बिहार के कदावर नेता पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह का निधन पटना में सोमवार को इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना किया और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन शक्ति दें। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा बिहार के कदावर नेता पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह 74 आन्दोलन के योद्धा सामाजिक समरसता एवं हिन्दु मुस्लिम एकता,जुल्म अत्याचार के खिलाफ दहाड मारने वाला और संगठन व संघर्ष के बल पर जनहित के लिए बुनियादी विकास को मूर्त रूप देने वाले अप्रतिम व्यक्तितव के धनी एवं विकास का सुरज थे। युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा उनके निधन से बिहार का राजनीतिक अध्याय का समाप्त हो गया है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है।मौके पर वयोवृद्ध नेता प्रभु दयाल सिंह ,ब्रह्मदेव सिंह,डा रमेश कुमार सिंह,किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव,डा दिनेश कुमार,परमेश्वर यादव,अवधेश यादव,अर्जून सिंह,प्रो आनंद लाल पाठक,नगीना चंद्रवंशी,रविशंकर,चंद्रशेखर,समर कुमार,गोरेलाल यादव,मनोज यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों शोक संवेदना प्रकट किया और श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व कृषि मंत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर के जरिए लिखा है मेरे सुख दुख के साथी बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं नरेंद्र भाई जैसे योद्धा सदियों में जन्म लेते हैं
