बिहार राज्य के जमुई ज़िला से हमारे संवाददाता शशिकांत की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से चाहत कुमारी से हुई।ये कहती है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलने पर वो आत्मनिर्भर महसूस करेंगी। इससे वो खुद को गर्व महसूस करवाएगी और तरक्की करेगी।
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से शशिकांत पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कुमार से हुई। ये बताते है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन यह ध्यान में रखना चाहिए की महिला शिक्षित हो। जो महिला शिक्षित नहीं है ,उन्हें जमीनी अधिकार नहीं मिलना चाहिए
बिहार राज्य के जिला जमुई से शशिकांत पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ओम प्रकाश से हुई। ओम प्रकाश यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देना कुछ रूप में सही है और कुछ रूप में गलत भी है। इसके अलावा, अगर उन्हें यह अधिकार मिलता है, तो कुछ महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को समझती हैं और कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं कि वे इसका फायदा उठाती हैं और उस परिवार को भी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाएं हैं जो अपनी जिम्मेदारियों को समझती हैं, वे उस बात को कभी भी खुद से नहीं जोड़ती हैं, वे सभी से जुड़ती हैं और अपने परिवार और सभी को साथ ले कर चलती हैं, जो सही दिशा में एक सही कदम है। अगर जमीन को महिलाओं को सौंपा जाता है तो वह अपनी जिम्मेदारियों को समझ कर और सबको साथ लेकर चलती है।
बिहार राज्य के जिला जमुई से शशिकांत पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोलिका से हुई। मोलिका यह बताना चाहती है कि महिलाओं को हक़ मिलना चाहिए
बिहार राज्य के जिला जमुई से शशिकांत पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता से हुई। ममता यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन जो महिलायें शिक्षित नहीं है , उनके लिए दिक्कत है .
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने सचिन कुमार से साक्षात्कार लिया। सचिन कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो, महिलाएँ सक्षम बनेंगी और अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा पाएंगी। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने मुनेश्वर दास से बातचीत की , इसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी उतना ही हिस्सा मिलना चाहिए जितना पुरुषों का दिया जाता है। महिला हर क्षेत्र और स्तर पर बहुत अच्छा काम कर रही है। अगर उन्हें बराबर हक और अवसर मिलता है, तो महिलायें और आगे बढ़ सकती हैं
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने नरेश राम से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन पर हक़ मिलने से वो अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा पायेंगी। इसलिए उन्हें भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने अनिरुद्ध से बातचीत की । जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिला को भी पुरुषों के बराबर हिस्सा मिलना चाहिए। इससे वो अपने बच्चे को पढ़ाने लिखाने में सक्षम होगी
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने काजल से बातचीत की । जिसमें उन्होंने जानकारी दी की महिलाओं को भी भूमि पर अधिकार पुरुषों के बराबर मिलना चाहिए। इससे महिला अपने बच्चे का और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती है। अपने बच्चे को एक बेहतर जीवन दे सकती है
