बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड से संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनीष कुमार जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा के आभाव मे महिलाएं अपने अधिकारों को पहचान नहीं पा रही हैं। महिलाओं में शिक्षा का दर बहुत कम पाया जाता है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो वे पुरुष के बराबर कंधे से कांधा मिला कर चल सकेंगी और अपने अधिकारों को पहचानेंगी। साथ ही समाज में महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। समाज जागरूक होगा तो महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा