बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड के नुमार पंचायत से संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिवेंदु कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को शिक्षित कर महिलाओं को विकसित किया जा सकता है। हिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए समाज में महिलाओं के साथ भेदभाव का जो प्रचलन है उसे ख़तम करने की आवश्यकता है। आज के समय में महिलाएं सभी क्षेत्र में पृष्ठों की बराबरी कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि जब तक देश के लोगों की मानसिकता में बदलाव नहीं होगा , तब तक महिलाओं के साथ भेदभाव ख़तम नहीं होगा।