बिहार राज्य के जमुई जिला के बारहट प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश यादव से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को स्वयं के प्रति आत्मविश्वास रखना चाहिए और शिक्षा के प्रति ध्यान देना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई कानून बनाये हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज से दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतियां भी ख़तम होंगी