बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने साहिल कुमार से साक्षात्कार लिया। साहिल कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।ऐसा होने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर पाएंगी तथा किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। समाज में ऐसी धारना है कि बेटी को दहेज़ दिया जाता है इसलिए जमीन में हिस्सेदारी नही दिया जाएगा। मगर दहेज़ एक कुप्रथा है और इस प्रथा के कारण कई महिलाएं पीड़ित होती हैं। दहेज़-प्रथा को ख़त्म करना चाहिए। दहेज़ के बदले महिला को जमीन में अधिकार देना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।