बिहार राज्य के जमुई ज़िला के सोनो प्रखंड के औरैया ग्राम से योगेंद्र प्रसाद यादव की बातचीत जमुई मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र रंजन कुमार से हुई। रंजन कुमार बताते है कि शिक्षा जीवन जीने का एक अनिवार्य हिस्सा है। लड़का हो या लड़की ,महिलाओं के अधिकार में शिक्षा की अहम भूमिका है। लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकने में शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा महिलाओं को जीवन के मार्ग को चुनने का अधिकार देने का पहला कदम है। एक शिक्षित महिला में कुशलता और आत्मविश्वास होता है जो उसे एक बेहतर महिला और माँ बनाती है। विकसित देश में महिला और पुरुष दोनों का सामान योगदान होना चाहिए