Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

रफीगंज गोह पथ के मखदुमपुर गांव के पास अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास एक साइकिल सवार एवं कुटी लदा पिकअप वैन में टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार एवं पिकअप वैन में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। श सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारपहिया वाहन को जप्त कर थाना लाया। वहीं चारपहिया वाहन चालक को हिरासत में लिया। मामले में पिक शअप चालक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई।

गोह प्रखंड के भिमलीचक गांव निवासी पूर्व सैनिक अखिलेश कुमार सिंह व शिक्षिका सुमित्रा देवी का पुत्र मनीष कुमार ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन द्वारा आयोजित देश के प्रतिष्ठित परीक्षा एनटीए नेट में समाजशास्त्र विषय से पहली मर्तबा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाइड किया है। उनके सफलता से परिजनों में हर्ष का माहौल है। सफल उम्मीदवार मनीष ने बताया कि आगामी नेट की परीक्षा में जेआरएफ के लिए क्वालिफाइड होना हैं। उनका सपना देश के सम्मानित यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर प्रोफेसर बनने का है।

गोह अंचल कार्यालय में कार्यरत परिचारी बंदेया थाना मुख्यालय निवासी 53 वर्षीय रामनिवास शर्मा का मंगलवार की सुबह देहांत हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर अंचल व प्रखंड कार्यालय का वातावरण गमगीन हो गया। उनके साथी कर्मचारी, पदाधिकारी व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजस्व कर्मचारी विश्वजीत निलांकर के अध्यक्षता में उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Transcript Unavailable.