Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ सरसों की फसल सूखने की समस्या से निदान के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

दाउदनगर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित पदाधिकारीयों द्वारा अपने -अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बीडीओ ने कहा कि आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना है।

गोह प्रखंड के फाग निवासी रालोजद प्रदेश माहासचीव रामकुमार वर्मा के 90 वर्षीय माता माहेश्वरी देवी का आकस्मिक निधन सोमवार की अहले सुबह हो गई। रालोजद नेताओं ने गोह तुलसी बिगहा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवगंत आत्मा का अंतिम दर्शन कर उनके पुत्र को ढांढस बंधाते हुए शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों ने बताया कि माहेश्वरी देवी एक धर्मपरायण महिला थी जिन्होंने गृहस्थी जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव देखने के बाद घर परिवार को मजबूती के साथ संभालें रखीं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को गोह प्रखंड के देवकुंड में नाई संघ के तत्वावधान में निर्माणाधीन स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर अतिथियों व संघ के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगीपूर्ण जीवन के कारण जननायक के नाम से मशहूर थे। उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। उन्होंने पिछड़ावर्ग को आरक्षण दिया।