रफीगंज गोह पथ के मखदुमपुर गांव के पास अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास एक साइकिल सवार एवं कुटी लदा पिकअप वैन में टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार एवं पिकअप वैन में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। श सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारपहिया वाहन को जप्त कर थाना लाया। वहीं चारपहिया वाहन चालक को हिरासत में लिया। मामले में पिक शअप चालक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई।
