गोह अंचल कार्यालय में कार्यरत परिचारी बंदेया थाना मुख्यालय निवासी 53 वर्षीय रामनिवास शर्मा का मंगलवार की सुबह देहांत हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर अंचल व प्रखंड कार्यालय का वातावरण गमगीन हो गया। उनके साथी कर्मचारी, पदाधिकारी व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजस्व कर्मचारी विश्वजीत निलांकर के अध्यक्षता में उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर गहरा दुःख व्यक्त किया है।