गोह प्रखंड के जाजापुर गांव में मणि डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से रविवार को श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम के उद्घाटन होने के उपलक्ष्य में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा दी गई तथा उचित परामर्श भी दिया गया। क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांवों के लोग ने शिविर का लाभ उठाया।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा गेंहू की फसल में सिंचाई प्रबंधन के बारे में बता रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

नमस्कार दोस्तों जैसा की आपको पता ही है कि हर साल दुनियाभर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक कर, इस बीमारी को मात देना है। हर साल कैंसर डे पर नई थीम जारी की जाती है। जिसका उद्देश्य हैं, कैंसर के लक्षण और बचाव के लिए लोगों को जानकारी देना। हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड कैंसर डे की थीम "कैंसर केयर गैप को कम करें" है. हम जानते हैं कि हममें से हर एक में बदलाव लाने की क्षमता है, चाहे बड़ा हो या छोटा, साथ मिलकर हम कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं. इस 4 फरवरी को हम आपसे, चाहे आप कहीं भी हों, कैंसर मुक्त दुनिया बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान करते हैं. आशा करते है कि आप सब कैंसर दिवस पर सभी के साथ हौसला बढ़ाएंगे और कैंसर के खिलाफ हमारी लड़ाई को और भी मजबूत करेंगे।इसी उम्मीद के साथ मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को विश्व कैंसर दिवस की शुभकामनाये।

शनिवार को माता-पिता भरण पोषण निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया। जिसमें आरंभ से चले आ रहे वादो पर चर्चा की गई। उमा देवी बनाम उज्जवल कुमार वाद में माता उमा देवी ने अपने पुत्र उज्जवल कुमार के विरुद्ध वाद लाया था, जिसमें भरण पोषण न करने की शिकायत की गई थी।

दाउदनगर एसडीओ के निर्देश पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध दाउदनगर के विभिन्न घाटों में औचक छापेमारी अभियान चलाया। किसी भी स्थिति में अवैध खनन नहीं करने देने का निर्देश दिया गया है।

ओबरा प्रखंड मे बिजली में सुधार को लेकर पांच दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ओबरा बाजार में रीकंडक्टिंग का कार्य एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। इसमें शनिवार से पांच दिनों तक बाजार में 11 बजे से लेकर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखा जायगा। इसलिए अपना जरूरी कार्य को समय से पहले कर लेने की अपील उपभोक्ताओं से की है।

गोह थाना क्षेत्र के बाजार बर्मा गांव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें तीन महिला घायल हो गई है। मामला भूमि विवाद व आपसी रंजिश का बताया जाता है। मामले में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि रजंति देवी के बयान पर कांड संख्या 26/24 दर्ज किया गया है। जिसमें नन्हक यादव व जितेंद्र यादव सहित सात लोगों को नामजद आरोपित किया गया है।

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा चना में फली भेदक कीट का नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गुरुवार को रफीगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा रेलवे में लोको पायलट सहित अन्य पदों को वैकेंसी बढ़ाने को लेकर रेल रोको आवाहन की सूचना पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के आरपीएफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रफीगंज रेलवे स्टेशन से शुरू होकर, टिकट काउंटर, महाराजगंज स्टेशन परिसर, तिवारी बीघा स्टेशन परिसर, डिहवार स्थान सहित अन्य क्षेत्रों से गुजरा।