रफीगंज के कियाखाप गांव के पास से ओवरलोड गिट्टी लदा हाईवा को खनन विभाग ने जब्त किया है। खनन इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सुचना के आधार पर एक हाईवा को ओवर लोड गिट्टी लदा पाया, जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि खनन इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देवकुंड प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक स्व. शंकर चौधरी के पुत्र सूरज कुमार चौधरी ने खुद को स्व. प्रभारी के दूसरी पत्नी से उत्पन्न पुत्र होने का दावा करते हुए डीएनए जांच करवाने की बात कही है। मामले में बताया जाता है कि देवकुंड निवासी स्व. चौधरी ने अपने जीवन काल में दो शादियां किया था। पहली पत्नी शिताबी देवी व दूसरी पत्नी सेमफुल देवी जो रिश्ते में अपनी सगी बहन बताई जाती है। उसने बताया कि पिताजी की संपत्ति में कहीं हिस्सेदार न बन जाऊं इसलिए मेरी सौतेली मां ने परिवारिक सूची से हम दोनों भाई-बहन का नाम हटवाने के लिए तरह-तरह की ड्रामा नाटक कर रही है। सूरज ने बताया कि बिना जानकारी के दैनिक समाचार-पत्रों में और कम मानसिकता वाले नेताओं द्वारा गलत अफवाह राजस्व कर्मचारी विनय कुमार पर फैलाई गई है जो सरासर ग़लत है। उसने वास्तविकता की जांच पड़ताल स्थानीय स्तर से कराने की मांग किया है। वहीं गोह अंचलाधिकारी से पारिवारिक सूची में नाम दर्ज करने का भी अपील किया है।
दाउदनगर अंचल कार्यालय में डाटा इंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्यरत देव प्रखंड के सड़कर गांव निवासी विजय कुमार को धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की बताई जाती है। वे अंचल कार्यालय दाउदनगर में ऑनलाइन दाखिल खारिज काउंटर पर कार्यरत हैं। भगवान बिगहा निवासी एक व्यक्ति और निमा निवासी एक व्यक्ति ने कार्यालय कक्ष में पहुंचकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। गाली गलौज करते हुए उन लोगों के काम नहीं किए जाने पर जान मारने की धमकी दी गई।
दोस्तों,सूरज से मिलने वाली ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। इंदौर जिले के महू से लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग शुक्ला ऊर्जा के बारे में जरुरी जानकारी दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी..
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।
Transcript Unavailable.
साथियों, युवा जंक्शन मंच आपके लिए लेकर आया है ख़ास प्रतियोगिता।प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए अभी दबाएं नंबर 9.
2016 में 14% छात्र औपचारिक शिक्षा से बाहर थे जो कि देश में 2023 में भयानक सुधार होने के बाद भी अब मात्र 13.2 फीसद बाहर हैं ... 2016 में 23.4 फीसद अपनी भाषा में कक्षा 2 का पाठ नहीं पढ़ पाते थे आज 2023 में अति भयानक सुधार के साथ ये आंकड़ा 26.4 प्रतिशत है ... देश के आज भी 50 फीसद छात्र गणित से जूझ रहे हैं ... मात्र 8 साल में गणित में हालात बद से बदतर हो गए ... 42.7% अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं... अगर आप सरकार से जवाब माँगिए , तो वे कहती है कि वो लगातार बैठकें कर रहे हैं लेकिन असर की रिपोर्ट बताती है कि ये बैठकें कितनी बेअसर हैं... तो विश्व गुरु बनने तक हमें बताइये कि *-----आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? *-----वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? *-----और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ?
दाउदनगर शहर के मौलाबाग स्थित बालिका इंटर स्कूल में इंटरमीडिएट परीक्षा का आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसका उद्घाटन गुरुवार को नगर परिषद दाउदनगर के ईओ संजय उपाध्याय ने किया। केंद्राधीक्षक ने बताया कि दाउदनगर में इस परीक्षा केंद्र को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है।यहां 1500 छात्राओं का परीक्षा केंद्र है।
हसपुरा प्रखंंड में प्रभारी सीओ डॉ शोभा कुमारी ने आठ भूमिहीनों के बीच आवास बनाने के लिए पर्चा वितरण किया। प्रभारी सीओं ने कहा कि आवास बनाने के लिए वैसे लोगों को जमीनी पर्चा दिया गया है जिनके पास अपने घर बनाने के लिए जमीन नहीं थी।
