अवैध खनन चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ चालक गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बुधवार की संध्या उपहारा थाना मुख्यालय के तिराहा मोड़ के पास से अवैध बालू लदा एक महिन्द्रा ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

नर्मदा के किनारों पर अलग-अलग राजवंशों की न जाने कितनी कहानियां लिखी हुई हैं। हालांकि राजवंशों से ज्यादा सभ्यता की कहानियां ज्यादा मुक्कमल दिखाई देती हैं। नर्मदा और उसकी महत्ता को बेहतर समझना हो तो हर साल होने वाली नर्मदा परिक्रमा को देख आना चाहिए। कहने को तो यह परिक्रमा धार्मिक है लेकिन उससे ज्यादा यह सामाजिक है, और प्रकृति के साथ मानव के सहअस्तिव का ज्ञान कराती है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.

दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के सदीपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक राम लखन सिंह एवं गृहिणी सूर्यमणि देवी के पुत्र विनीत आनंद का चयन कमर्शियल पायलट पद पर हुआ है। अब वे हवाई जहाज उड़ाएंगे। सीपीएल कोर्स करने के बाद उन्होंने इसकी ट्रेनिंग पूरी कर ली है इस कार्य के लिए उन्हें लाइसेंस भी मिल गया। विदित हो कि विनीत ने हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ नागरिक उड्डयन से इसका कोर्स किया।

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए दाऊद नगर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दाउदनगर थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा में सोन तटीय इलाके में जाने वाले रास्ते को पोकलेन मशीन से कटवाया गया। ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

दिल्ली में नमाजियों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ भाकपा माले द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गठबंधन की मजबूती से घबरा गए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता बेरोजगारी, महंगाई, आरक्षण, संविधान, महंगी होती शिक्षा व गरीबों, दलितों ,अत्यंत पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के सवाल पर वोट करेगी।

दाउदनगर शहर के फाटक पुरी मुहल्ला में जारी श्री शिव सपरिवार रुद्र महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद भगवान शिव सपरिवार की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। श्री वेंकटेश प्रन्नाचार्य जी महाराज और आचार्य रंजन पांडेय के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।