गोह प्रखंड मुख्यालय के गोला पर स्थित केबीएम क्लासेज के 63 बच्चों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में एक बार फिर से बाजी मारी है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन छात्रों ने केबीएम क्लासेज के मार्गदर्शन में तैयारी कर देश के सफल विद्यालयों में पढ़ने के अपने सपने को साकार करने का काम किया है। इस दौरान संस्थान के निदेशक व संचालन राहुल सिंह व कुंदन सिंह ने कहा कि लगातार हर परीक्षा में यहां के बच्चे अपना परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरों के बच्चे ही नहीं बल्कि सुदूर ग्रामीण परिवेश के बच्चों को भी सही समय पर उचित मार्ग दर्शन मिले तो सफलता पाना कोई कठिन कार्य नहीं है। एनटीए द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी को पूरे देश भर में आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम बीते देर रात प्रकाशित किया गया। जिसमें केबीएम क्लासेज के 63 छात्र छात्राओं ने परचम लहराया।

चुनावी बॉंड में ऐसा क्या है जिसकी रिपोर्ट सार्वजनिक होने से बचाने के लिए पूरी जी जान से लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट की डांट फटकार और कड़े रुख के बाद बैंक ने यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी, अब चुनाव आयोग की बारी है कि वह इसे दी गई 15 मार्च की तारीख तक अपनी बेवसाइट पर प्रकाशित करे।

आज की कड़ी में हम सुनेंगे की सोशल मीडिया के द्वारा कैसे हमारी जानकारीयां कहीं और भी जा रही होती है

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो  रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे स्टेट बैंक के अधिकारी से बचत से जुड़ी ख़ास जानकारियों के बारे में

दाउदनगर के पुराना शहर वार्ड संख्या छह स्थित अरुण यादव के आवास पर दाउदनगर निवासी युवा समाजसेवी युवराज पांडेय राजद में शामिल हो गए। श्री पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादव ए टू जेड की बात कह कर सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य करते हैं।

हसपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव से युवती को भगाने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर टाल गांव निवासी एक युवक को हसपुरा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में युवती के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें अपने पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को नामजद आरोपित बनाया है।

ओबरा प्रखंड के सोनबरसा गांव में शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से रुद्र महायज्ञ आयोजित किया गया। भंडारे का प्रसाद हजारों भक्तों ने ग्रहण किया।