Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

दुनिया भर में हर साल 15 मार्च को उपभोक्ता के हक की आवाज़ उठाने और ग्राहको को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक बनाने के लिए "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" मनाया जाता है। 15 मार्च, 1983 में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की शुरूआत कंज्यूमर्स इंटरनेशनल नाम की संस्था ने की थी।आपको बता दे की हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के लिए एक थीम बनाई जाती है कंज्यूमर्स इंटरनेशनल ने इस साल की थीम " उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई "को चुना है। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस"की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वाधान में ग्रामीण चिकित्सकों का प्रायोगिक परीक्षा ली गई। यह परीक्षा 13 मार्च से प्रारंभ हुई है जो 15 मार्च को संपन्न होगा। परीक्षा प्रथम पाली में ली जा रही है। उक्त परीक्षा में लगभग 125 ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया।

आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए हसपुरा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों से जागरूकता रैली निकाला गया। प्रखंड के रघुनाथपुर, इटवां, हैबसपुर, रामपुर कैथी, पहरपुर और पिरु के आंगनबाड़ी केंद्रों से जागरूकता रैली निकाला गया था।

जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग एवं बुनियाद केंद्र हसपुरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। दिव्यांगों से मतदान जरूर करने की अपील करते हुए कहा गया कि मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा प्रखंड के केरा में किसानों के बीच तथा राजकीय मध्य विद्यालय नान्हु बिगहा में जागरूकता अभियान पदाधिकारी गुरु हंसदा के नेतृत्व में चलाया गया। इसके अंतर्गत मॉक ड्रिल कराया गया। पंपलेट का वितरण किया गया। जागरूकता अभियान में यह बताया गया कि आग से बचाव कैसे किया जा सकता है।

गोह प्रखंड के मलहद पंचायत के निर्विरोध उपमुखिया मो० आफताब उर्फ सुड्डू को चुना गया है। चुनाव गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। निर्विरोध निर्वाचित उप मुखिया को निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने प्रमाण पत्र सौंपा। गौरतलब हो कि पूर्व उपमुखिया संजू देवी के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था।