गोह प्रखंड के हरिगांव निवासी सह हसामपुर पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी एवं आंगनबाड़ी सेविका साधना कुमारी की पुत्री तृप्ति राज ने इंटरमीडिएट बोर्ड के सांइस विषय की परीक्षा 471 अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
गोह प्रखंड मुख्यालय के एक नीजी हाॅल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के द्वारा सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ परम्परागत फाग गीतों को गाकर किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह प्रखंड के बाजार वर्मा गांव की रहने वाली किसान की बेटी प्रज्ञा कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में साइंस विषय में 474 अंक प्राप्त कर पूरे सूबे में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मछली पालन से जुड़ी जानकारियाँ दे रहे है कि किसानों को किस तरह मछली के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
ओबरा पुलिस में शुक्रवार को थाना मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के समीप पुनपुन नदी के किनारे से 50 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों पर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर प्रखंड के चौरी गांव में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने होली पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ओबरा पुलिस ने लबदना सोन दियारा नदी से अवैध रूप से चल रहे 12 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। उक्त स्थल से 200 लीटर देसी शराब के साथ 1000 जावा महुआ को बरामद कर विनिष्ट किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर के एक निजी हॉल में एनडीए द्वारा वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण वर्मा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को गोह थाना क्षेत्र के उच्च पथ संख्या 120 स्थित नवनिर्मित टोल प्लाजा के समीप बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को गोह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
