ऐसे मनाना होली का त्यौहार, पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार, यह मौका अपनों को गले लगाने का, तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार।होली के दिन हर जगह जश्न का माहौल होता है,भारत में होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है कई राज्यों में वसंत ऋतु के आगमन होते ही होली के त्यौहार की शुरुआत हो जाती हैं।होली के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग व गुलाल लगाते हैं,घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।तो आइये दोस्तों हम भी मनाये बिना पानी के गुलाल और रंगो वाली सुखी और स्वस्थ होली। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां।

उप मुख्य पार्षद कमला देवी के नेतृत्व में नप कार्यालय दाउदनगर के वार्ड पार्षद सभागार में होली मिलन का आयोजन किया। जिसमें अबीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित अरविन्द हॉस्पिटल में इलाजरत गया जिले के टिकारी की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी रौशनी कुमारी को B पॉजिटिव ब्लड कि आवश्यकता थी। जिसे रक्तवीर दाउदनगर के तरार वार्ड सदस्य नवीन चंद्रवंशी और ओबरा निवासी लवकुश कुमार चंद्रवंशी ने रक्त देकर उक्त किशोरी को बचाने का काम किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवहरा स्थित इंडियन ईंट भट्टा के पूरब शवदाहगृह के पास छापेमारी कर 45 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा। वहीं उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया तो झाड़ी में छिपाकर रखे 4 गैलेन से कुल 45 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दादर में छापेमारी कर 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पशुओं में होने वाले थनैला रोग के कारण ,लक्षण व उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

टीबी बीमारी को क्षयरोग के नाम से भी जाना जाता है. हर वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है। टीबी एक गंभीर बीमारी है जिसे लेकर आज भी लोगों के बीच कई सारी अफवाह फैली हुई हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन इस दिन दुनिया भर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो। हर साल विश्व क्षयरोग दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। अभी 2024 की थीम यस! वी कैन एंड टीबी! इस थीम का उद्देश्य है टीबी उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। मरीज़ों और उनके परिवारों को प्रेरणा देना की टीबी का जड़ से उपचार संभव है और वह हार न मानें। टीबी का खात्मा हम सब मिलकर कर सकते हैं। इसलिए हमें इससे बचने के लिए विभिन्न उपाय करने चाहिए जैसे टीकाकरण संतुलित आहार लेना और एक्टिव लाइफस्टाइल को शामिल करना चाहिए ।खांसते और छींकते समय चेहरे को साफ नैपकिन या रुमाल से कवर करना और इस्तेमाल के बाद इन चीजों को कूड़े में डाल देने की आदत अपनाने चाहिए ।तो दोस्तों हमें अपनों और खुद का ख्याल रखना है और टीबी से बचाव के उपाय को अपनाना है तभी तो हम टीबी को हराएंगे और देश को जिताएंगे।

दाउदनगर पुलिस ने नीमा गांव में छापेमारी आठ लीटर बियर के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर कर पकड़ लिया गया।उसके पास से 16 बोतल पांच-पांच सौ एम एल का बियर जब्त किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह पुलिस ने होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय के स्टेट बैंक के समीप वाहन जांच किया। जांच के दौरान एक चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।