हसपुरा प्रखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सलेमपुर गांव निवासी रामानंद राम का आक्सिमक निधन शुक्रवार की रात हृदय गति रूक जाने से हो गया। वे लगातार हसपुरा प्रखंड के तीन बार अध्यक्ष पद को सुशोभित किया था। 90 वर्षीय रामानंद राम अंतिम सांसों तक कांग्रेस में बने रहें। जैसे ही उनके निधन की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित शिक्षाविदों को मिली शोक की लहर दौड़ पड़ी।
औरंगाबाद एवं अरवल जिले के शीर्ष अपराधी और 25 हजार का इनामी ओबरा थाना के भरूब गांव निवासी गुप्तेश्वर पासवान को ओबरा पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। 15 वर्षों से पुलीस के आंख में धूल झोंक रहा था। गिरफ्तार आरोपित अरवल एवं औरंगाबाद दोनों जिलों में लगभग एक दर्जन मामलों में आरोपीत था।
उपहारा थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपहारा गांव निवासी लाल बाबू चौधरी शराब पीकर अपने घर में हंगामा कर रहा था।
गोह थाना पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटी प्राणपुर गांव का रहने वाला है। इन लोगों के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था और यह तीनों तीन कई सालों से फरार चल रहा था।
देवकुंड पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बिलारू मठिया गांव से दो लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त गांव निवासी नवीन चौधरी बोतल में शराब रखकर खजांची बिगहा सड़क के किनारे शराब का बिक्री कर रहा है जिसे धर दबोचा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
