देवकुंड पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बिलारू मठिया गांव से दो लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त गांव निवासी नवीन चौधरी बोतल में शराब रखकर खजांची बिगहा सड़क के किनारे शराब का बिक्री कर रहा है जिसे धर दबोचा।