हसपुरा प्रखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सलेमपुर गांव निवासी रामानंद राम का आक्सिमक निधन शुक्रवार की रात हृदय गति रूक जाने से हो गया। वे लगातार हसपुरा प्रखंड के तीन बार अध्यक्ष पद को सुशोभित किया था। 90 वर्षीय रामानंद राम अंतिम सांसों तक कांग्रेस में बने रहें। जैसे ही उनके निधन की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित शिक्षाविदों को मिली शोक की लहर दौड़ पड़ी।