औरंगाबाद एवं अरवल जिले के शीर्ष अपराधी और 25 हजार का इनामी ओबरा थाना के भरूब गांव निवासी गुप्तेश्वर पासवान को ओबरा पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। 15 वर्षों से पुलीस के आंख में धूल झोंक रहा था। गिरफ्तार आरोपित अरवल एवं औरंगाबाद दोनों जिलों में लगभग एक दर्जन मामलों में आरोपीत था।
