Transcript Unavailable.

दाउदनगर में अधिकारियों की उदासीनता के चलते प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आने वाले लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। ब्लॉक परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब है। पीने के पानी एवं शौचालय की अनुपलब्धता के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी गांव में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति का स्थानीय उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। दर्ज प्राथमिकी में आरोपितों पर मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

गोह पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के समीप दोमुहान से बालू का उठाव करने पहुंचे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि एक लाल रंग के मैसी फार्गुयसन ट्रैक्टर भृगुरारी स्थित दोमुहान से बालू का उठाव करने पहुंचा है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

शनिवार को हसपुरा में अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी यह सूचना विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता ने दिया। उन्होंने बताया की गोह प्रमंडल के 33 केवी हसपुरा फीडर का शीतकालीन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।

गोह पुलिस ने 5 लीटर शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि फाग गांव में महिला शराब तस्कर द्वारा अपने घर में शराब बेच रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई तो उक्त तस्कर के घर से प्लास्टिक के गैलन में छिपाकर रखा 5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ गोह प्रखंड के वाहन चालकों ने जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की है। केंद्र सरकार ने वाहन दुर्घटना से लोगों की मौत होने पर वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी सजा का एलान किया है। पहले का कानून था कि सड़क दुघर्टना में मौत होने पर चालकों को कोर्ट से जमानत मिल जाता था। लेकिन इस बार केंद्र सरकार के नये फरमान में चालकों को दस साल की सजा एवं पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस फरमान से बौखलाये वाहन चालकों ने विभिन्न स्थानों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.