श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। संयोजक अजय यादव ने बताया कि होली मिलन समारोह के लिए पूजा समिति द्वारा तुलसी बिगहा में भव्य तैयारी की गई थी लेकिन अचानक हुई बारिश ने खलल डाल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार ने मिर्च की खेती की जानकारी दी है

मुकेश कुमार ने औरंगाबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से धान की खेती के विषय में जानकारी दी है

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन को लेकर हसपुरा निवासी डॉ.अता रिज़वी नेशनल फेम अवार्ड से पुरस्कृत किए गए। यह अवार्ड ब्रांड इम्पैक्ट द्वारा मुम्बई में मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों दिया गया।

हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव से 18 दिनों से गायब सुशील कुमार सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को गायब कर दिया गया है। रविवार के रात हसपुरा पुलिस ने अरवल जिले के कलेर थाना के हृदयचक गांव से मोपेड को कई टुकड़ों में बरामद कर लिया। गुनाह में शामिल दो लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपितों ने बताया कि उनकी हत्या कर शव को सोन नदी में फेंक दिया है। हत्या में शामिल अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

दाउदनगर के तरारी गांव स्थित एक कबाड़ा दुकान में अगलगी की घटना में लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोलेनाथ कबाड़ा दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण अगलगी की घटना घटी।दमकल की टीम को सूचना दी गई।इसके बाद दमकल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया।

पुलिस अधीक्षक स्वप्ना मेश्राम ने लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रफीगंज शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ने बताया कि होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से अपील किया गया कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली पर मनाया एवं अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा 2024 में गोह के केबीएम क्लासेज के दो छात्रा प्रज्ञा व तृप्ति को टॉपर लिस्ट में शामिल किया गया है। जिन्हें साक्षात्कार के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना में बुलाया गया है। इन दोनों छात्राओं के परिवार के साथ प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है।

दाउदनगर के वार्ड संख्या 14 शक्ति केंद्र दो पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि किंग महेंद्र उर्फ प्रिंस एवं वार्ड 17 के वार्ड पार्षद मोतीलाल प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत बुथ संख्या 19 ,20 ,23 व 24 में लाभार्थी से जनसंपर्क किया गया। काराकाट लोकसभा क्षेत्र में बीस लाख से अधिक लाभार्थियों के बीच जाकर उन्हें संदेश दिया जा रहा है।

सेवानिवृत्ति के उपरांत अवकाश प्राप्त दाउदनगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के विदाई समारोह का आयोजन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सभा कक्ष में किया गया।इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों द्वारा अवकाश प्राप्त बीईओ को सम्मानित किया गया।उनके कार्यकाल की सराहना की गई।