गोह थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों से श दो शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि शराब पीकर घर पर हंगामा करने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसमें थाना क्षेत्र के पुंदौल गांव निवासी भोला प्रसाद एवं जमुआईन गांव निवाऔसी योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में भेज दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क विशेष अभियान के तहत उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में दर्जनों गांवों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। इस क्रम में लाभार्थियों के बीच केंद्र सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं से मिल रही लाभ के बारे में जानकारी हासिल की गई। भ्रमण के दौरान किसी भी गाँव के एक भी घर ऐसा नहीं मिला जिसके यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सभी लाभार्थियों ने पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए के उम्मीदवार को वोट देने का संकल्प लिया।
दाउदनगर थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में घटी मारपीट की घटना में लालदेव चौधरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मारपीट की इस घटना में लालदेव चौधरी और आजाद चौधरी घायल हो गए थे। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनोज कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक की।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई। उसकी छपी हुई प्रति सभी को उपलब्ध कराई गई। अनुमंडल कार्यालय में खोली गई एकल खिड़की के बारे में भी जानकारी दी गई।
गोह थाना में पदस्थापित दारोगा श्रीपति मिश्र सेवानिवृत्त हो गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्री मिश्र का कार्यकाल सराहनीय रहा। कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में इन्हें याद किया जाएगा। इन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई, उसे पूरी ईमानदारी से किया। रिटायर्ड होने के एक दिन पहले तक इन्होंने ड्यूटी की। यह सभी के लिए गर्व की बात है।
अवैध बिजली चोरी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कनीय अभियंता सूरज कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता अजित कुमार व मानव बल संतोष कुमार, नितीश कुमार ने टीम गठित कर नीमा गांव में छापेमारी किया। इसी क्रम में नीमा गांव के सात लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा और जुर्माना लगाया।
दाउदनगर प्रखंड के मखरा अयोध्या बिगहा के पास माली लाइन नहर का तटबंध टूटने से किसानों के खेतों में पानी घुस गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। अयोध्या बिगहा में कई ग्रामीणों के घरों में नहर का पानी घुस जाने से हजारों रुपए की संपत्ति को क्षति पहुंची है। कई किसानों के खेत में पानी भर गया। किसानों के खेतों में लगा गेहूं ,सरसों समेत अन्य रवि फसल को नुकसान पहुंचा है।
लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत प्रखंड के उपहारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कई गांवों के बुथों पर जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर मोदी सरकार द्वारा गरीबी रेखा से लोगों को ऊपर उठाने के लिए किये जा रहे प्रयासों व दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ने लोगों से मोदी की गारंटी पर भरोसा रखने का आह्वान किया।
उपकारा दाउदनगर में अनुमंडल प्रशासन द्वारा औचक छापेमारी की गई।एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सभी वार्डों की तलाशी ली गई। करीब एक घंटे तक छापेमारी की गई।
दाउदनगर में सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय रामाशीष राम घायल हो गए। वे शमशेर नगर के निवासी बताए जाते हैं।यह पता नहीं चल पाया है कि सड़क दुर्घटना कहां और कैसे घटी घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया ,जहां से अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर भेज दिया गया।
