रफीगंज कासमा पथ के पांडेय कर्मा गांव के पास बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पौथु गांव निवासी सुशील कुमार सिंह की पत्नी संध्या देवी 45 वर्षीय की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में महिला के गिरने से सर में काफी चोट आयी। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।

होली पर्व के दिन बंदेया थाना के घोंटा गांव में छोटे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। मामले में चांदनी देवी के बयान पर कांड संख्या 15/24 दर्ज किया गया है। जिसमें कृष्णा यादव सहित 12 लोगों में शामिल महिला व पुरुष को नामजद आरोपित किया है।

देवकुंड मठ के ब्रह्मालीन महंत अखिलेश्वरानंद पुरी की 14वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। जानकारी देते हुए उनके पुत्र वर्तमान महंत कन्हैयानंद पुरी ने बताया कि देवकुंड मठ के 16वें महंत अखिलेश्वरानंद पुरी त्याग एवं तपस्या के धनी के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जो अपने शास्त्र विद्या के लिए देश-विदेश में भी प्रचलित थे। आमलोगों से जनभाषा में संवाद करते हुए बड़ी ही आत्मीयता के साथ सन्त साहित्य और श्रीरामचरित मानस के गूढ़ रहस्यों का विवेचन विश्लेषण किया करते थे। साहित्य प्रेमी होने के नाते कभी कभार कविताएं लिखकर अपने मनोभावों को व्यक्त करते थे।

देवकुंड पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ बुधवार को थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का एरिया डोमिनेशन किया। लोगों को बिना भय के मतदान करने की बात कही। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर थाना सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने एवं भाईचारा कायम कर आपसी सौहार्द के साथ वोट देने की अपील की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता आसुतोष कुमार ने बताया कि उपहारा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना पर छापेमारी कर थाना मुख्यालय के पुनपुन नदी किनारे स्थित शिव मंदिर के समीप से 12 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता आसुतोष कुमार ने बताया कि बंदेया थाना क्षेत्र में होली के दौरान हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि घोंटा गांव में गुरुवार को रंग लगाने को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से सात लोग व दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया जहां से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। घायलों में दोनों पक्षों से छः महिला एवं छः पुरुष शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संविधान के विषय में कुछ जानकारी दी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामायण की किताब की जानकारी मांगी है

शनिवार की देर शाम गोह थाना क्षेत्र के सरेया मोड़ के समीप सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुनदौल निवासी स्व. कामेश्वर ठाकुर की 65 वर्षीय पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है।

शुक्रवार को गोह थाना क्षेत्र के उच्च पथ संख्या 120 स्थित नवनिर्मित टोल प्लाजा के समीप बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को गोह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।