दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के सदीपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक राम लखन सिंह एवं गृहिणी सूर्यमणि देवी के पुत्र विनीत आनंद का चयन कमर्शियल पायलट पद पर हुआ है। अब वे हवाई जहाज उड़ाएंगे। सीपीएल कोर्स करने के बाद उन्होंने इसकी ट्रेनिंग पूरी कर ली है इस कार्य के लिए उन्हें लाइसेंस भी मिल गया। विदित हो कि विनीत ने हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ नागरिक उड्डयन से इसका कोर्स किया।

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए दाऊद नगर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दाउदनगर थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा में सोन तटीय इलाके में जाने वाले रास्ते को पोकलेन मशीन से कटवाया गया। ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

दिल्ली में नमाजियों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ भाकपा माले द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गठबंधन की मजबूती से घबरा गए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता बेरोजगारी, महंगाई, आरक्षण, संविधान, महंगी होती शिक्षा व गरीबों, दलितों ,अत्यंत पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के सवाल पर वोट करेगी।

दाउदनगर शहर के फाटक पुरी मुहल्ला में जारी श्री शिव सपरिवार रुद्र महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद भगवान शिव सपरिवार की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। श्री वेंकटेश प्रन्नाचार्य जी महाराज और आचार्य रंजन पांडेय के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

नगर पर्षद दाउदनगर के चार सैरातों की बंदोबस्ती नप कार्यालय सभा कक्ष में की गई। चार सैरातों से नगर पर्षद को 30 लाख 870 रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई है। मुख्य पार्षद अंजली कुमारी एवं स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में ईओ द्वारा बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

हसपुरा प्रखंंड के टाल , बिहटा, महुआड़ सहित दर्जनों गांवों में कैम्प लगाकर राशन कार्ड धारियों को आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जा रहा है। जिसमें अब तक लगभग दो हजार से अधिक राशनकार्ड धारियों को आयुष्मान भारत कार्ड बन गया है। बताया जाता है कि आयुष्मान भारत कार्ड से पुरे देश भर में नामित अस्पताल में 5 लाख तक मुफ्त में इलाज होगा।

वृंदावन धाम की प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी रक्षा सरस्वती प्रखंड के ऐतिहासिक देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंची, जहां स्थानीय अभाविप इकाई द्वारा अंगवस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र नेता गौरव मिश्रा ने बताया की आधुनिकता के दौर से परे होकर कथा वाचिका ने कम उम्र से ही सार्वजनिक जीवन के बंधनों से मुक्त होकर सनातन धर्म ध्वजा लेकर भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है जो भारतीय युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

गोह थाना क्षेत्र के दधपी स्थित साईं पेट्रोल पंप के भुरकुंडा गांव निवासी मैनेजर के साथ मारपीट कर 85 हजार रुपए छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व से घात लगाए गांव के ही दो लोग मारपीट कर सारे पैसे छीनकर फरार हो गया।

उपहारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को थाना मुख्यालय स्थित पंसाला के पास से बालू लदा एक महिन्द्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है।

Transcript Unavailable.