गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गया-दाउदनगर व रफीगंज उपहारा पथ पर प्रतिदिन लोगों द्वारा सड़क के किनारे ठेला, गुमटी, चौकी, तीन पहिया वाहन एवं फुटपाथी दुकान लगवा कर अवैध किराया वसूला जा रहा है। अवैध वसूली और अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन पूरी तरह से अभी तक विफल रही है। जिनके मकान के सामने ठेला व फुटपाथ की दुकान होती है। उन्हें किराए के रूप में मासिक या सप्ताहिक रकम चुकानी पड़ती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड के फाग पंचायत निवासी स्व किशोरी भगत के पुत्र चंदन मालाकार को सुरक्षा बीमा का लाभ मिला। मृतक का भारतीय स्टेट बैंक गोह में 20 रुपए का एक दुर्घटना बीमा कराया हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर प्रखंड के बड़का बिगहा निवासी सचिन यादव ने एक निजी अस्पताल में आठवीं बार रक्तदान किया। वे राजद रक्तदान ग्रुप के सदस्य हैं। ग्रुप संचालक अरुण कुमार यादव ने बताया कि भगवान बिगहा निवासी एक बच्चा एनीमिया बीमारी से पीड़ित था, जिसे लिए एक यूनिट रक्त का दान दिया गया।

दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक आयोजित की गई।

जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर समेत अन्य स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं स्वास्थ्य उप केंद्र बेलाढ़ी, जिनोरिया,अरई, गोरडीहां, संसा द्वारा भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोह थाना क्षेत्र के मुंजहडा़ गांव में बीते शाम आगलगी की घटना में गोह भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के घर के छत पर रखा सरसों का 85 बोझा जलकर राख हो गया। उक्त सरसों की किमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जाती है। वहीं छत पर रखे कपड़ा, पानी टंकी, पाइप आग के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है।

गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला में दो शिक्षकों के स्थानांतरण पर विदाई सह आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित हुए। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने की। कार्यक्रम के दौरान उक्त विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक निरज कुमार व शिक्षिका प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण पर फुल माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

गोह प्रखंड के बनतारा-आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय के छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र इंद्रजीत कुमार 467 अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। जबकि नितीश कुमार 461, शनि कुमार ने 457, सचिन कुमार 456 अंक प्राप्त किया है। वहीं उक्त विद्यालय के ज्यादातर छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को विद्यालय में विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित कर सभी सफल विद्यार्थियों को अंगवस्त्र, माला, मेडल व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

चार सूत्री मांगों को लेकर बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर दाउदनगर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्यस्थल पर कार्य किया। संघ के जिला संगठन मंत्री ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक जुलाई से संघ के आह्वान पर न्यायालय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव निवासी छोटे से किराना दुकान के संचालक की पुत्री ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 471 अंक प्राप्त कर अपने प्रखंड में विद्यालय का नाम रौशन किया है। रिचा महुली उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। सफल छात्रा घरेलू कामकाज के बाद भी समय निकालकर प्रतिदिन पांच से छः घंटे तक पढ़ाई करती थी। सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करती थी।