दाउदनगर प्रखंड की नवनिर्वाचित उप प्रमुख सुशीला देवी सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उप प्रमुख ने कहा कि प्रखंड के विकास को गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। स्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर थाना क्षेत्र के छठु बिगहा गांव से एक बाइक के चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। बाइक स्वामी के घर के दरवाजा के बाहर एक झोपड़ी में लगी हुई थी, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। स्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह मुख्यालय स्थित केबीएम क्लासेस के चार छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित की गई थी। सफलता हासिल करने वालों में पंडुकी निवासी गोपाल शर्मा के पुत्र चंद्र विकास शर्मा, जलालपुर निवासी मनोज कुमार के पुत्र विक्की कुमार, गोह न्यू एरिया निवासी मिशु कुमार के पुत्री आदिति कुमारी व संदीप गुप्ता के पुत्र सुशांत कुमार शामिल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उपहारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अमारी पंचायत स्थित अमरपुर गांव में छापेमारी कर चोरी की दो बाइक के साथ दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। आरोपितों के घर में तलाशी के क्रम में पल्सर व अपाची बाइक चोरी की रखी हुई बरामद किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंगलवार को विद्युत प्रशाखा गोह में दो घण्टे तक मेनटेनेंस को लेकर बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह प्रखंड मुख्यालय के पुंदौल निवासी एक छोटे से कपड़ा दुकान के संचालक प्रकाश गुप्ता व गृहणी प्रमिला देवी की पुत्री खुशी कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 476 अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सफल छात्र खुशी गोह सारवती प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की छात्रा है।
गोह थाना क्षेत्र के गया-दाउदनगर उच्च पथ संख्या 120 स्थित देवहरा बाजार के छोटकी पुल के समीप रविवार को एंबुलेंस से मृतका संजू देवी का शव दिल्ली एम्स से लेकर गया जिले के टिकारी थाना के लाव गांव जा रही थी। एंबुलेंस पलट जाने से पांच लोग जख्मी सफर में थकान के कारण एंबुलेंस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह घटना घटी।
Transcript Unavailable.
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुचि पाठक के नेतृत्व में किया गया। प्रखंड के दर्जनों गांवों से आए मरीजों को निशुल्क जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराया गया।
गोह पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी को घर से गिरफ्तार किया गया है।
