दाउदनगर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी आफताब आलम के न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के तीन अभियुक्तों को तीन वर्ष की सजा एवं 10 रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। न्यायालय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,ओबरा थानाक्षेत्र के कारा मोड़ पर अभियुक्त प्रिंस कुमार ,रवि रंजन कुमार एवं आनंद किशोर सिंह के पास से आर्म्स बरामद किया गया था। पुलिस ने 19 मार्च 2019 को सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज किया था।
एन एच 139 के दाउदनगर -औरंगाबाद मुख्य पथ पर पसवां मोड़ के पास से पुलिस द्वारा 33.3 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया है। एक चार पहिया वाहन से 180 एम एल का 185 पीस देसी शराब जब्त किया गया है, जिसकी कुल मात्रा 33.3 लीटर है।
Transcript Unavailable.
गोह पुलिस ने गुप्त सूचना पर इब्राहिमपुर मोड़ के समीप से दो बाइक के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाइक की तलाशी ली गई तो दोनों बाइक से कत्था रंग का हीरो साइन व काले रंग का पैशन प्रो के पीछे बोड़े में बांधकर रखा झारखंड निर्मित 375 ml का 24 बोतल रायल स्टेग का कुल मात्रा 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। मामले में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि एएसआई कृष्ण कुमार के बयान पर कांड संख्या 12/14 दर्ज किया है जिसमें उपहारा थाना क्षेत्र के हमिदनगर नगर निवासी मदन कुमार, डड़वा निवासी रंजीत कुमार एवं गोह थाना के उदयपुरा निवासी चंदन कुमार, जितू कुमार को आरोपित किया गया है। गिरफ्तार इन चारों आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
रफीगंज भदवा पथ के फेसरा धावा नदी के पास पुल से नीचे ठेला लेकर गिर जाने से राजा बागीचा निवासी जितेंद्र यादव घायल हो गए। सूचना मिलने पर गस्ती गाड़ी से एसआई सी हेमरन के द्वारा आनन फानन में घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रथ शुक्रवार को रफीगंज प्रखंड के पोगर उच्च विद्यालय के प्रांगण में पहुंची जहां सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में देशवासियों के योगदान के लिए संकल्प दिलाया गया। आम जनता को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही दर्जनों लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
हसपुरा थानाक्षेत्र के इंटवा गांव की महिला को साइबर ठगों ने उनके मोबाईल नंबर को ईनाम मिलने का झांसा देकर 25 हजार रुपये की ठगी कर लिया। जानकारी के मुताबिक इंटवा गांव की महिला नरगीस खातून के मोबाईल नंबर पर फोन आया की आपका मोबाइल नंबर ईनामी लॉटरी ड्रा में चुना गया है। आपको कंपनी के तरफ से तीन लाख रुपए ईनाम मिलेगा। इसे पाना चाहते है तो क्लेम करें। उसके बाद साइबर ठग ने आधार नंबर मांगा महिला झांसा में आ गई। महिला ने पैसे के इंतजाम के लिए अपना जेवर हसपुरा बाजार में गिरवी रख 25 हजार रुपये का इंतजाम कर उसके पेटीएम नम्बर पर भेज दिया जो पाकिस्तानी नंबर है। उसके बाद ठग ने पुनः 18 हजार का और मांग किया।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्री मांग को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। 5 सूत्री मांगों का चर्चा करते हुए कहा कि गरीब को पक्का मकान, 600 रूपया मजदूरी , समाजिक आर्थिक सर्वे के अनुसार आवास योजना का लाभ, तीन हजार पेंशन, सुदखोरी बंद करना , फाइनेंस कंपनी का ब्याज दर आधा करना मुख्य मांग शामिल है।
समता मूलक संग्राम दल के जिला इकाई द्वारा दाउदनगर एससीडीपीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। नारे में दलित उत्पीड़न को बंद करने और न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के शिष्टमंडल ने एसडीओ एवं एसडीपीओ से मुलाकात कर वार्ता भी किया।
शगणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन एसडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, अपर एसडीओ प्रियव्रत रंजन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में गणतंत्र दिवस पर होने कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया।
