शनिवार को माता-पिता भरण पोषण निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया। जिसमें आरंभ से चले आ रहे वादो पर चर्चा की गई। उमा देवी बनाम उज्जवल कुमार वाद में माता उमा देवी ने अपने पुत्र उज्जवल कुमार के विरुद्ध वाद लाया था, जिसमें भरण पोषण न करने की शिकायत की गई थी।
हसपुरा थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए युवक अरवल जिला के फेकू बिगहा गांव निवासी गुडु कुमार, अमरजीत कुमार एवं परासी गांव निवासी धर्मेंद्र साव शामिल है। पहरपुरा नहर पर तीनों युवक शराब के नशा में हो हंगामा कर रहा था। मेडिकल जांच में तीनों का अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बिहार उत्पाद अधिनियम कांड दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दाउदनगर एसडीओ के निर्देश पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध दाउदनगर के विभिन्न घाटों में औचक छापेमारी अभियान चलाया। किसी भी स्थिति में अवैध खनन नहीं करने देने का निर्देश दिया गया है।
हसपुरा पुलिस ने हसपुरा बाजार के कनाप रोड से शनिवार को अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर व टेलर को जब्त किया है। पुलिस के जवान ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस घटनास्थल से बालू लदा ट्रैक्टर को थाना लाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी खनन विभाग को दे दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रेतर कारवाई की जा रही है।
ओबरा के डॉक्टर बद्रीनाथ प्रसाद गुप्ता के क्लिनिक पर शनिवार को पूर्व केंद्रिय मंत्री मो० सहनवाज हुसैन के उपस्थिति में माननीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न मिलने की घोषणा के उपलक्ष्य में कार्यकताओं ने हर्ष जताया।
ओबरा प्रखंड मे बिजली में सुधार को लेकर पांच दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ओबरा बाजार में रीकंडक्टिंग का कार्य एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। इसमें शनिवार से पांच दिनों तक बाजार में 11 बजे से लेकर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखा जायगा। इसलिए अपना जरूरी कार्य को समय से पहले कर लेने की अपील उपभोक्ताओं से की है।
गोह थाना क्षेत्र के बाजार बर्मा गांव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें तीन महिला घायल हो गई है। मामला भूमि विवाद व आपसी रंजिश का बताया जाता है। मामले में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि रजंति देवी के बयान पर कांड संख्या 26/24 दर्ज किया गया है। जिसमें नन्हक यादव व जितेंद्र यादव सहित सात लोगों को नामजद आरोपित किया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गुरुवार को रफीगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा रेलवे में लोको पायलट सहित अन्य पदों को वैकेंसी बढ़ाने को लेकर रेल रोको आवाहन की सूचना पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के आरपीएफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रफीगंज रेलवे स्टेशन से शुरू होकर, टिकट काउंटर, महाराजगंज स्टेशन परिसर, तिवारी बीघा स्टेशन परिसर, डिहवार स्थान सहित अन्य क्षेत्रों से गुजरा।
