गोह थाना क्षेत्र के अल्हन परासी गांव निवासी अजय दास का पांच वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार का मौत ग्यारह हजार एलटी तार की चपेट में आने से हो गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर ओमप्रकाश अपने गांव के विद्यालय से पढ़ कर घर वापस आ रहा था। इसी बीच रास्ते में हाई वोल्टेज बिजली का तार टुटकर गिरा हुआ था जिसके संपर्क में बच्चा आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी का मौत हो गई।
गोह प्रखंड के अमारी पंचायत अंतर्गत महदीपुर के वार्ड संख्या 12 में सड़क पर कीचड़युक्त जलजमाव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। महदीपुर बाजार जाने वाली वाली मुख्य सड़क नालियों के अभाव में कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। गांव वालों का इसी कीचड़ युक्त मार्ग से निकलना उनकी नियति बन चुकी है। कि करीब 7 वर्ष पहले बनी यह सड़क बदहाली का शिकार हो चुकी है, नालियों का अभाव होने से घरों का पानी इसी सड़क पर भर जाता है। इस सड़क का पीसीसी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं।
गोह प्रखंड क्षेत्र के दुलार बिगहा गांव निवासी 54 वर्षीय समाजसेवी बृजनंदन यादव उर्फ गोरेलाल का निधन बीते 29 जनवरी की दोपहर हृदयगति रुक जाने से हो गई। उनके निधन पर ग्रामीणों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनकर आसपास के लोगों ने उनके इकलौते पुत्र युवा राजद नेता राजू यादव से मुलाकात कर संत्वाना देते हुए शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सासाराम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी संजय मेहता ने कहा कि बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ है, वह जंगल राज का खात्मा है। बिहार जंगल राज की ओर बढ़ चुका था। महागठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री चाह कर भी अच्छा नहीं कर पा रहे थे। अब हमारे लिए एक साल का मौका है बेहतर काम करेंगे।
उपहारा पुलिस ने गुप्त सूचना पर घूम-घूमकर कर शराब बेचने वाले एक तस्कर को साढ़े तीन लीटर देशी शराब के गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। मामले में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अखिलेश पासवान मोटरसाइकिल के डिक्की में शराब रखकर घूम-घूमकर बेचा करता था।
एसपी के निर्देशानुसार एसडीओ एवं एसडीपीओ द्वारा दाउदनगर- नासरीगंज सोन पुल के नीचे बने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोन पुल के नीचे पुलिस द्वारा चेक पोस्ट बनाया गया है। अवैध खनन करने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।
दाउदनगर प्रखंड के बेलाढ़ी बाघानगर में अगलगी की घटना में बैजनाथ रविदास का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना रविवार की बताई जाती है। बताया जाता है कि इनका घर मिट्टी और फुस का था। अचानक घर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।अगलगी की घटना में घर में रखा कपड़ा ,बर्तन ,अनाज समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया।
नगर पर्षद दाउदनगर के उप मुख्य पार्षद कमला देवी ने ईओ को पत्र लिखकर नगर पर्षद बोर्ड के बैठक की कार्यवाही पंजी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग का हार्ड डिस्क उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने पत्र में कहा है कि 15 जनवरी को नगर पर्षद बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसके कार्यवाही पंजी की छाया प्रति वार्ड पार्षदों को अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।
|रविवार को एसडीपीओ ने बन्देया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान दाऊदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बंदेया थाना के लंबित कांडों की समीक्षा कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सिरिस्ता कक्ष, सीसीटीवी कक्ष, हाजत की स्थति एवं सभी संधारित पंजियों की जांच की गई।
गोह प्रखंड के जाजापुर गांव में मणि डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से रविवार को श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम के उद्घाटन होने के उपलक्ष्य में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा दी गई तथा उचित परामर्श भी दिया गया। क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांवों के लोग ने शिविर का लाभ उठाया।
