Transcript Unavailable.

हसपुरा थानाक्षेत्र में कथित माओवादियों के द्वारा जैतपुर ग्राम कचहरी के सरपंच के घर पर नक्सली पोस्टर चिपकाए जाने तथा फोन पर लेवी मांगने की सूचना से थाना से लेकर जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जौतपुर पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच के घर पर दस लाख रुपए का लेवी मंग की पर्चा चिपकाया गया है। तथा फोन पर भी लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी कथित नक्सलियों ने दिया है।

काराकाट सांसद महाबली सिंह ने बिहार के बंद चीनी मिलों को चालू करने एवं गन्ना किसानों को भुगतान करने का मामला संसद में उठाया। उन्होंने लोकसभा में मामला उठाते हुए कहा कि आजादी के बाद बिहार में 35 चीनी मील काम करती थी। सांसद ने किसानों का मामला उठाते हुए कहा कि किसान गन्ना का उत्पादन करते हैं। उनका उत्पादन का सही मूल्य और समय पर भुगतान नहीं होने के कारण बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गोह प्रखंड क्षेत्र के गोरकट्टी मोड़ पर दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पीएचसी गोह लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उक्त चारों घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है।

रफीगंज प्रखंड के भदूकी कला पंचायत के अकौनी गांव में मुखिया द्वारा घटिया नाली निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाली निर्माण में घटिया ईट, कम मसाला और बिना ढलाई का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि घटिया के साथ अधुरा नाली का निर्माण हो रहा है।

दाउदनगर एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक किया। जिसमें अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष एवं अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे।एसडीपीओ द्वारा कांडों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराधों पर त्वरित अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया।

मंगलवार को कारा मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ लाइनर को गिरफ्तार किया है जबकि चालक पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर खड़ी कर मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लाइनर नीरज कुमार बारुण थाना क्षेत्र के करहारा गांव का रहने वाला है।

नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन तरारी में किया गया। इस नेत्र जांच शिविर में तरारी एवं बेलाढ़ी गांव के ग्रामीणों के आंखों की जांच डॉर्ड हॉस्पिटल की टीम के द्वारा किया गया। बताया गया कि जांच शिविर में 225 ग्रामीणों के आंखों की जांच करते हुए उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गई है।

बैठक में शामिल मजदूर संघ के कार्यकताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी, किसान विरोधी एवं देश विरोधी विनाशकारी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल व ग्रामीण कार्य बंद करने का निर्णय लिया है।

मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रखंड ईकाई गोह द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का 64 वां जन्मदिन प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं उनके जन्म दिन पर निर्णय लिया की आने वाले लोकसभा चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा को काराकाट लोक क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जिताने के लिए गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करेंगे।