उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से साक्षात्कार लिया।गुड़िया ने बताया कि जमीन का हक़ पाने के लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। जानकारी हासिल करने के लिए लोगों से मिलना चाहिए। जमीन का अधिकार मिलेगा तो विपरीत परिस्थिति में वो कुछ काम कर के कमा पाएंगी। खेती - बाड़ी कर के और अनाज बेच कर आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीनाक्षी से साक्षात्कार लिया। मीनाक्षी ने बताया कि बाढ़ आने से कई तरह की हानि होती है। खेत में पानी भर जाने के कारण फसल बर्बाद हो जाता है। स्कूल बंद हो जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। आने जाने में दिक्कत होने से खाने - पीने के सामान उपलब्ध नहीं हो पाते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से काजल से साक्षात्कार लिया। काजल ने बताया कि सरकार को जमीन के अधिकार के प्रति महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। महिलाओं को भी भूमि अधिकार के लिए कानून का सहारा ले कर लड़ना चाहिए। महिलाओं को भी मजबूत रहना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मम्मी जी से साक्षात्कार लिया। मम्मी जी ने बताया कि औरतों को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन महिलाएं ससुराल में अपनी बेटियों और ननदों को जमीन देंगी तभी जमीनी स्तर पर यह संभव हो पाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लालता से साक्षात्कार लिया। लालता ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार देना चाहिए। जैसे लड़कों को अधिकार दिया जाता है बेटियों को भी देना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू से साक्षात्कार लिया। रेनू ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है और भूमि अधिकार के बारे में पढ़ना चाहिए। शिक्षित महिलाएं नौकरी कर के कमा पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के अंदर हमेशा डर बना रहता है। पुरुष महिला को जमीन का हक़ देना चाहते हैं,मगर महिलाएं लेना नहीं चाहती हैं। बहन, अपने भाई का हक़ लेना नही चाहती हैं और पत्नी, अपने पति के कमाई से ही खुश रहती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकल जी से साक्षात्कार लिया। अंकल जी ने बताया कि पुरुषों के समान महिलाओं को भी हक़ मिलना चाहिए।सरकार ने कानून बनाया है कि महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री करने पर कम पैसे लगेंगे,मगर जमीनी स्तर पर महिलाओं को जमीन नही दिया जा रहा है। भारत में सरकार कहती कुछ है और हो कुछ और जाता है कानून की नीतियों में बदलाव होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से साक्षात्कार लिया। इन्होने बताया कि सरकार को महिलाओं के लिए कारगर कानून बनाना चाहिए,ताकि उनको जमीन में अधिकार मिल सके। सरकार ने कानून तो बनाया है कि महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री करने पर कम पैसे लगते हैं। मगर इतना काफी नहीं है। महिलाओं को सही में हक़ मिले यह भी तय किया जाना चाहिए। साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और अपने हक़ के लिए लड़ना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेहबूब से साक्षात्कार लिया। मेहबूब ने बताया कि महिलाओं की जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है।अगर महिला शिक्षित होगी तो कोई भी काम कर पाएगी।सिलाई सेंटर चला सकती हैं।घर से बाहर निकल कर आत्मविश्वास के साथ लोगों से मिल पाएंगी