उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अल्ताफ से साक्षात्कार लिया। अल्ताफ ने बताया कि सामाजिक रीती रिवाज को बदलने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। जब तक लोग शिक्षित नही होंगे तब तक बदलाव संभव नही है। इसलिए महिलाओं को जरूर पढ़ना - लिखना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया। दीदी ने बताया कि पत्नी को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। पति के जीवित रहते पत्नी को कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। कानून के बावजूद पत्नी भूमि अधिकार से वंचित रहती है। यदि भूमि का अधिकार पत्नी को मिल जाए तो वो खेती कर सकती है और करवा भी सकती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से आरोही मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिले इसके लिए जो कानून बनाये गए हैं उसमे कुछ कमियां है जिसमे कुछ बदलाव होने चाहिए। आज समाज में महिलाओं को भूमि अधिकार मिल ही रहा है उसमे वे खेती कर सकते हैं। हमारी सरकार बहुत अच्छी है यदि महिलाओं के नाम जमीन किया जाता है तो बैनामा में कम पैसे लगते हैं। महिलाओं को सभी अधिकार मिलने चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है। वे अशिक्षित हैं इसलिए अपने अधिकारों के बारे में नहीं जानती हैं यदि महिलाएं शिक्षित हो और जागरूक हों तो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पायेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्चना से साक्षात्कार लिया। अर्चना ने बताया कि महिलाओं को अगर भूमि का अधिकार मिलता है तो वो अपना जीवन बेहतर बना सकती है और खेती बारी कर के अपने बच्चो का भविष्य भी सवार सकती है। महिलाओं को कानून की मदद से भूमि अधिकार पाने की कोशिश करनी चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राज से साक्षात्कार लिया। राज ने बताया कि औरतो के खिलाफ अधिकतर हिंसा दहेज़ प्रथा के कारण होती है। हमें सबसे पहले दहेज़ प्रथा समाप्त करनी होगी ,हमें अपने सोच में भी बदलाव लाने की जरुरत है। समाज में जागरूकता के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है और अपने अधिकारों का जानना जरुरी है।महिलायें शिक्षित होंगी तभी पुराने रीती रिवाज़ो को समाप्त कर पाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जीजाजी से साक्षात्कार लिया। जीजाजी ने बताया कि सरकार ने समाज में महिलाओं के लिए न्याय व्यवस्था बनाई है,लेकिन उसमें कुछ कमियां है। गांव में अभी भी महिलाएं बहुत पीछे हैं और उसका कारण है अशिक्षा और जागरूकता की कमी। मिडिया एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से हम पुरे देश को जगा सकते हैं। यदि मिडिया महिलाओं को जागरूक और शिक्षित करने का प्रयास करे तो महिलाओं को लाभ होगा। बहुत सारे कानून की जानकारी ना महिलाओं को है और ना ही पुरुषों को है। लेकिन इसके लिए हम अदालत और न्याय व्यवस्था का सहारा लेते हैं, लेकिन उस में भी दिक्कत आती है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से पंकज से बातचीत की। बातचीत में पंकज ने बताया की महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, महिलायें शिक्षित होंगी तभी उनका आने वाला भविष्य सुधर पायेगा। शिक्षित महिलायें कही भी अपना गुज़ारा कर सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से मंगल दर्ज़ी से बातचीत की। बातचीत में मंगल दर्ज़ी ने बताया की महिलाओं के प्रति समाज में जागरूकता लाना बहुत जरुरी है, महिलायें शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ेंगी। महिलायें पढ़ी लिखी रहेंगी तो उन्हें सभी योजनाओ के बारे में जानकारी होगा। अशिक्षित महिला सरकार की बहुत सारी योजनाओ से वंचित रह जाती है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार के बहुत फायदे होते हैं। सरकार द्वारा जो पैसे दिए जाते हैं उससे महिलाएं रोजगार करें सिलाई का काम कर सकती हैं ,कोई व्यवसाय कर सकती हैं जिससे पैसे आयेंगे

उत्तरप्रदेश राज्य के गोण्डा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ पुराने रीति-रिवाजों को बदला जाना चाहिए ताकि वे अपने जीवन में अच्छी तरह से जीवन जी सके। महिलाओं को अधिकार देना चाहिए उसके लिए उन्हें शिक्षित करवाना चाहिए क्योंकि जबतक वे शिक्षित नहीं होंगी उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होगी