संतकबीरनगर। भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास करमा कला गांव में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस आयोजित नमन कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिक्षा मंदिर गोरखीबाडा विद्यालय में हुई थी। यहां से उन्होंने आठवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त की। जब वह पांचवीं में थे तब उन्होंने प्रथम बार भाषण दिया था। कालेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण राव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन 1942 में शुरू हुआ। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ था तो उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। वर्ष 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, पर सफलता नहीं मिली। बाद में वह चुनाव में सफल हुए और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास को गति दी। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी भारत रत्न तो नहीं बन सकते हैं, किंतु भारत रत्न के आदर्शों पर अवश्य चल सकते हैं। हमें अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रसेवा की सीख लेनी चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेई जी की जीवनी के बारे में बताया और कहां की जो पौधा भारतीय जनता पार्टी के रूप में उन्होंने लगाया आज वह वटवृक्ष बन चुका है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है । यह रहे मौजूद : राजेश सिंह, अरुण सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, आनंद शंकर पाठक, आनंद श्रीवास्तव , इन्द्रसेन सिंह, हरिशंकर निषाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, हरीश राय, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रबंधक राजेश तिवारी ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का हुआ आयोजन संतकबीरनगर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर धर्मसिहवां नगर पंचायत में लार्ड बुद्धा जी फाउंडेशन के तत्वाधान में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रबन्धक राजेश कुमार तिवारी ने रक्तदान ने कर लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में काफी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर की शुरुआत पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगो को पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा उन्हें अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के प्रबबन्ध राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद की असहाय की मदद करना है। आज भारत रत्न से पुरस्कृत हमारे पूर्व प्रधानमंत्री रहे स्व0अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन के अवसर पर हमारे फाउंडेशन ने यह निर्णय लिया है कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। आज हम सभी लोग उनके जन्मदिन के अवसर अपने रक्त दान करके अपने को गर्वान्वित किया है। आगे यह फाउंडेशन समाज के लिए निरन्तर सेवा का कार्य करता रहेगा। इस तरह से पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के लिए हमेशा कार्य किया है। देश को हमेशा प्रेरणा दी है। देश के लिए अपना जीवन लगा दिया था। ऐसे कर्मयोगी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर के द्वारा आज नमन किया जा रहा है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। आज के रक्तदान शिविर में रक्तदान शिविर में अजीत दुबे, अफजल खान, तारकेश्वर पांडेय, राम नगीना राय, अर्जुन गौड़ मिथुन साहनी, शिवनारायण, दीपक पांडे अजय प्रजापति, रामदयाल पटवा वीरेंद्र पाठक अभिमन्यु यादव अताउल्लाह, राजेश कुमार तिवारी आदि लोगो ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रदुम्न यादव, महेश वर्मा, अजीत सिंह, विवेक प्रताप सिंह, चमेली देवी, ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह बबलू, राजाराम आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
प्रयागराज माघ मेले के लिए चलेंगी दस बसें संतकबीरनगर। जिले से प्रयागराज माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने की तैयारी परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है। मुख्य स्थान पर्व की तिथियों पर बसें आवांटित की गई हैं। खलीलाबाद एवं मेंहदावल से परिवहन निगम की दस-दस बसें चलाई जाएगीं। इसके लिए गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से परिचालन के लिए परिवहन निगम से 380 बसों का आवंटन हुआ है। जिससे स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी तरह का कठिनाई का सामना न करना पड़े। संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। माघ मेला के लिए जिले एवं अन्य स्थानों से हजारों श्रद्धालु प्रयागराज हर वर्ष जाते हैं। तमाम श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से भी यात्रा करते हैं और प्रयागराज पहुंचकर स्नान कर पुण्य के भागी बनते हैं। प्रयागराज में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो इसके लिए जनपद स्तर पर भी परिवहन निगम ने बसों को चलाने का निर्णय लिया है। बस्ती मंडल से प्रयागराज माघ मेला को देखते हुए विभिन्न स्थानों से 90 परिवहन निगम की बसों को चलाए जाने की निर्णय लिया गया है। जिससे श्रद्धालु सुगमता से प्रयागराज माघ मेला में शिरकत कर सकें। जिले से इस पर्व की महत्ता को देखते हुए 20 बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। मेंहदावल और खलीलाबाद से बसों में सफर कर श्रद्धालु प्रयागराज माघ मेले में शिरकत कर सकेंगे। इन स्थानों से इतनी बसों का होगा संचालन परिवहन निगम की मानें तो छह पर्व का स्थान प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। दिनांक 15 जनवरी मकर संक्रांति, 25 जनवरी पौष पूर्णिमा, 09 फरवरी मौनी अमावस्या, 14 फरवरी बसंत पंचमी, 24 फरवरी माघी पूर्णिमा और 08 मार्च को महाशिवरात्रि को मुख्य स्नान पर्व है। इसके लिए गोरखपुर स्थानीय से 70, कसया 10, रुद्रपुर 25, लार 05, देवरिया 25, कौड़ीराम 15, महराजगंज 10, बांसगांव 25, खजनी 25, गोला 35, सिकरीगंज 25, उरुवा 20, सिद्धार्थनगर 08, शोहरतगढ़ 02, बांसी 25, खलीलाबाद 10, बस्ती 35 और मेंहदावल से 10 बसों का संचालन होगा। इसके अलावा मेलाधिकारी प्रयागराज की मांग के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था संबंधित क्षेत्र द्वारा की जाएगी। माघ मेला के संबंध परिवहन निगम मुख्यालय का आदेश मिल चुका है। खलीलाबाद और मेंहदावल से निगम की दस-दस बसों का संचालन होगा। जिससे जिले के श्रद्धालु आसानी से सफर कर संगम नगरी प्रयागराज आ जा सकेंगे। टीएन दूबे, प्रभारी परिवहन निगम खलीलाबाद
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ पपीता के पेड़ का विकास कम हो रहा है तो क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
क्षय रोग उन्मूलन के लिए प्रशिक्षित किए कर्मचारी संतकबीरनगरः क्षय रोग उन्मूलन के लिए विभाग में तैनात तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। अब ये कर्मचारी मरीजों की जांच के साथ साथ उनके विवरण को भी अपलोड करेंगे। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले परिवार के दूसरे सदस्यों की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि पीड़ित परिवार का कोई और सदस्य संक्रमित है भी या नहीं। क्षय रोग उन्मूलन के लिए अब गांव स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग कील कांटा दुरुस्त कर रहा है। इसके लिए तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। आगरा से प्रशिक्षण लेकर लौटे ईश्वरचंद्र चौधरी ने विभाग के दूसरे कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी है। क्षय रोग विशेषज्ञ डा. विशाल यादव के अलावा सतीश, देवब्रत, श्याम, राजेश और अमित आनंद को प्रशिक्षित किया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एसडी ओझा ने बताया कि शासन की मंशा है कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए एक एक मरीजों को खोजना है और उसकी जांच करना है। जिस किसी भी व्यक्ति के अंदर टीबी की लक्षण नजर आएंगे, उस परिवार उन सभी लोगों की जांच की जाएगी, जो मरीज के संपर्क में रह रहे थे। ताकि यह पता चल सके कि परिवार के किसी और सदस्य को क्षय रोग की बीमारी है या नहीं। डा. ओझा ने बताया कि दवा खाने के दौरान मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी दवा दी जाएगी। हर स्तर पर जांच और इसकी आन लाइन फीडिंग के लिए सीनियर लैब टेक्नीशियन, एलटी और डाटा फीडिंग करने को प्रशिक्षित किया गया है।
Transcript Unavailable.
