संतकबीरनगरः कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के मोहनलालपुर मोहल्ला में स्थित एक मकान में सोमवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। तीन कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज में एक चोर की पहचान कस्बे के ही शातिर चोर गचयी के रूप में की है। इसके बाद पीड़ित ने उक्त युवक को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर के साथ ही सीसीटीवी की फुटेज मगहर पुलिस को दी है। नगर के मोहल्ला मोहनलालपुर निवासी अली अनवर ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि उसके मकान में सोमवार की रात छत के सहारे नगर के मोहल्ला तेलीटोला निवासी गचयी पुत्र अज्ञात व अन्य चोर घुस गए। घर के तीन कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे सामान व उसमें पड़े बक्से के तालों को तोड़ डाला। उसमें रखा वीडियो कैमरा, सीसी टीवी कैमरा की मशीन, वाईफाई, 4 सिलाई मशीन मोटर, पानी का मोटर तथा डब्बे में रखा लगभग पांच हजार रुपए चुरा ले गए। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एक चोर की पहचान नगर के मोहल्ला तेलीटोला निवासी गचयी पुत्र अज्ञात के रूप में की है। उसके साथ अन्य लोग भी इस चोरी की वारदात में शामिल थे। लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में उक्त चोरों के रहने की सूचना पर लोगों ने दौड़ाया तो मौके पर थाली, हीटर आदि सामान छोड़कर भाग गए। उन्होंने उक्त शातिर चोर गचयी पुत्र अज्ञात निवासी तेली टोला व अन्य चोरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है चोरी के मामले की तहरीर मिली है। घटनास्थल की जांच के साथ ही शातिर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उदय शंकर द्विवेदी, चौकी प्रभारी

युवाओं की मांग पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया में तीन वर्ष की छूट संतकबीरनगरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं की मांग पर प्रदेश में होने जा रही 60 हजार सिपाही भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान कर दी है। सिपाही के पद पर भर्ती के लिए अधिकतम 22 वर्ष की आयु निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 25 वर्ष कर दिया गया है। भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। सिपाही भर्ती में प्रदेश के लगभग 20 लाख से ज्यादा युवा आवेदन करते रहे हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के युवा मांग कर रहे थे कि उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए। इस पर फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती के लिए आयु सीमा तीन वर्ष बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा -‘युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।’ चूंकि कोरोना काल में लाखों युवाओं ने तैयारियां की थीं। उस वक्त भर्ती प्रक्रिया बंद थी लिहाजा ऐसे युवाओं को मौका देने के लिए यह फैसला किया गया है।

संतकबीरनगरः  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियांवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। जिसमें सभी कर्मी मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ परिसर में पथ प्रकाश व्यवस्था और ठीक करने का निर्देश दिया। सीएमओ रात्रि 11.15 बजे सीएचसी पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही लोगों में खलबली मच गई। सबसे पहले उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सुरेश चंद्रा से ड्यूटी रजिस्टर मांगा। जिसमें डा.आर सी गौतम, फर्मासिस्ट प्रवेंद्र वर्मा, वार्ड ब्वाय राजेश गुप्ता, स्टाफ नर्स क्रांति, वार्ड आया शांति मौजूद रहीं। जिसमें 12 मरीज भर्ती किए गए थे। वहीं इमरजेंसी में रात्रि में 40 मरीजों का उपचार किया गया मिला। दो नार्मल डिलेवरी भी की गई थी जो कि प्रसूता वार्ड में भर्ती रहीं। वार्ड की सफाई बेहतर न होने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश चंद्रा से कहा कि गंदगी कहीं भी नहीं मिलनी चाहिए।

मांगों को लेकर कोटेदारों ने भरी हुंकार संतकबीरनगरः मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने को विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। वन नेशन वन कार्ड की तरह वन नेशन वन कमीशन अथवा मानदेय देने की मांग की। कोटेदारों ने सीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग पूरा न होने पर1 जनवरी से खाद्यान्न का उठान ठप करने की चेतावनी दी है। ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी, कृष्ण मोहन राय के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कोटेदारों ने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ खाद्यान्न का वितरण करने के बाद भी शोषण किया जा रहा है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

संतकबीरनगरः महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर-महुली मार्ग पर ग्राम मुकुन्दपुर के समीप अनियंत्रित पिकअप वाहन ने साइकिल सवार पचास वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसके बाद करीब चार मीटर घसीट दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो चार पहिया चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई आहत नजर आया। क्षेत्र के ग्राम नटवा निवासी सर्वजीत विश्वकर्मा (50) पुत्र राम निवास कुछ वर्षों से बगल चौराहे पर दुकान खोल रखी है। ग्रिल आदि तैयार कर बिक्री करता था। सोमवार को वह दुकान से साइकिल चलाते हुए नाथनगर की तरफ जा रहा था। महुली-नाथनगर मार्ग से मुख्य मार्ग पर मुकन्दपुर निकट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसी दौरान पीछे से तीव्र गति आ रही अनियंत्रित पिकप ने सर्वजीत को चपेट में ले लिया। करीब चार मीटर तक घसीट दिया। वाहन में सिर फंसने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन आगे सड़क पर पलट गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकआप पलटने से उस पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। पुलिस के अमुसर पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है।