संतकबीरनगरः कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के मोहनलालपुर मोहल्ला में स्थित एक मकान में सोमवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। तीन कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज में एक चोर की पहचान कस्बे के ही शातिर चोर गचयी के रूप में की है। इसके बाद पीड़ित ने उक्त युवक को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर के साथ ही सीसीटीवी की फुटेज मगहर पुलिस को दी है। नगर के मोहल्ला मोहनलालपुर निवासी अली अनवर ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि उसके मकान में सोमवार की रात छत के सहारे नगर के मोहल्ला तेलीटोला निवासी गचयी पुत्र अज्ञात व अन्य चोर घुस गए। घर के तीन कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे सामान व उसमें पड़े बक्से के तालों को तोड़ डाला। उसमें रखा वीडियो कैमरा, सीसी टीवी कैमरा की मशीन, वाईफाई, 4 सिलाई मशीन मोटर, पानी का मोटर तथा डब्बे में रखा लगभग पांच हजार रुपए चुरा ले गए। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एक चोर की पहचान नगर के मोहल्ला तेलीटोला निवासी गचयी पुत्र अज्ञात के रूप में की है। उसके साथ अन्य लोग भी इस चोरी की वारदात में शामिल थे। लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में उक्त चोरों के रहने की सूचना पर लोगों ने दौड़ाया तो मौके पर थाली, हीटर आदि सामान छोड़कर भाग गए। उन्होंने उक्त शातिर चोर गचयी पुत्र अज्ञात निवासी तेली टोला व अन्य चोरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है चोरी के मामले की तहरीर मिली है। घटनास्थल की जांच के साथ ही शातिर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उदय शंकर द्विवेदी, चौकी प्रभारी