हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सन्त कबीर नगर के मेहदावल तहसील पर कोटे द्वारा हंगामा किया गया कमिशन बढ़ाने को लेकर जोर दिया गया

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा कांस्टेबल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://uppbpb.gov.in/. आवेदन कर्ता का चयन फिजिकल टेस्ट, ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन में प्रदर्शन के अनुसार किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16-01-2023. है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

.

संतकबीरनगरः  अयोध्या के राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जन-जन को जोड़ने के लिए जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता तन्मयता के साथ जुटे हैं। सभी को इस बाबत जागरूक करने के लिए संघ कार्यकर्ता तहसीलवार शोभायात्रा निकालेंगे। इस बाबत संघ कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरुवार से शोभा यात्राएं शुरू होंगी। साथ ही 1 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता पूजित अक्षत को घर-घर वितरण करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घर-घर राम जन्मभूमि नूतन विग्रह पूजित अक्षत वितरण महा अभियान की तैयारी जोर शोर से कर रहा है। संगठन के जिला प्रचार प्रमुख एवं अभियान के सह अभियान प्रमुख दिग्विजय नाथ ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जनपद के प्रत्येक हिन्दू परिवारों के घरों में अक्षत देने का लक्ष्य लिया है। जिसके निमित्त खंड, मंडल एवं ग्राम स्तर की टोलियां बनाई जा चुकी हैं। संघ की नियमित लगने वाली शाखाएं अपने-अपने कार्य क्षेत्र में प्रात टोली बनाकर सूचना करते हुए जागरण का कार्य कर रही हैं। जिले स्तर के कार्यकर्ताओं ने तीनों तहसीलों के केंद्र पर एक-एक बड़ी शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई है। जिसमें धनघटा तहसील में 28 दिसंबर को, खलीलाबाद तहसील में 30 दिसम्बर को एवं मेहदावल तहसील क्षेत्र की शोभायात्रा 31 दिसंबर को निकालने की योजना बनाई है। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक राम भक्त पूजित अक्षत को घर-घर वितरण करेंगे।