गर्मी की लहर के दौरान बाहर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम। यह कहानी एक परिवार के माध्यम से लू से होने वाले खतरों, चिकित्सा सलाह और सुरक्षा उपायों को दर्शाती है, साथ ही श्रोताओं को जागरूक करने का प्रयास करती है। आपकी राय में इस भीषण गर्मी में किस तरह से बाहर काम करने वाले लोग अपना ध्यान रख सकते हैं? हम किस तरह से इन लोगों की मदद कर सकते हैं?

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि ज्यादा गर्मी के वजह से पानी का लेबल बहुत कम हो रहा है। कहीं कहीं तो नल से पानी मिलना बिलकुल ही बंद हो जा रहा है। लोगों को पीने के पानी की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है इसलिए हमे पानी बचा कर रखना होगा।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से एक बच्चे द्वारा मोबाइल वाणी के माध्यम एक कविता प्रस्तुत किया

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां अधिक लोग कृषि से जुड़े रहते हैं।नौकरी पेशा में बहुत कम लोग हैं और खेती बाड़ी में सभी आश्रित हैं। ऐसे में अगर महिलाओं के नाम पर भूमि रहता है तो उन्हें अपने जीवन जीने में परेशानी नहीं होता। महिलाओं को अपने हक़ के लिए लड़ने में सहायता मिलती है।

Transcript Unavailable.

संतकबीरनगरः में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है इन पौधों के सापेक्ष वन विभाग ने 40 लाख से अधिक पौधों अपनी पौधशालाओं में तैयार कर लिया है। हालांकि अभी पौधरोपण अभियान करने की तिथि तो निर्धारित नहीं की गई है। लेकिनहर विभाग अभी से ही पौधों को लगाने के लिए गड्ढे की खुदाई करवा रहा है। अभियान का सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग के ही जिम्मे है। वन विभाग ने सभी विभागों की तुलना में सबसे अधिक गड्ढों की खुदाई करवाया है। बाकी विभाग भी पौधों को लगने के लिए गड्ढे खोद रहे हैं। पौधरोपण अधियान शुरू होने के तिथि निर्धारित होने के बाद जहां पौधों को लगाया जाएगा वहां की जियो टैगिंग कराई जाएगी। इससे यह पता लग सकेगा कि क्या पौधों को वास्तव में लगाया गया है। यदि दोबारा वहीं पर पौधों को लगाया जाय तो जीपीएस के द्वारा यह बताया जाएगा कि यहां पर एक बार पौधे लग चुके हैं। जहां पर पौधों को लगाया जाएगा वहां पर जानवरों से सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। जिले में वन विभाग के पास है कुल 21 नर्सरी हैं। इन दिनों वन विभाग के पौधशालाओं में 40 लाख पौधे तैयार किये जा चुके हैं। इस बार ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा भी ग्राम पंचायतों में गड्ढे खोदने का कार्य किया जा रहा है।ं

महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक स्वतंत्रता के लिए ऐसा क्या किया जा सकता है कि जिससे कि उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सके, और एक स्वतंत्र नागरिक के तौर पर माना जा सके बनिस्बत इसके कि वह किसी की बेटी या किसी की पत्नी है? जबकि संविधान महिला और पुरुष में भेद किये बिना सबको समान मानता है, इसका जवाब है, भूमि अधिकार और संपत्ती पर हक। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं ? *----- "* इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं की सशक्त भूमिका रही है, उसके बाद भी अभी तक उन्हें विकास की मुख्यधारा में नहीं लाया जा सका है, आपको इसके पीछे क्या कारण लगते है ? * महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किस तरह के सुधारों की आवश्यकता है? "

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर जिला से ब्रज भूषण मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला अधिकार पर जानकारी दे रहे है। उनका कहना है की महिलाओं के अधिकार का अधिकांश हक़ पुरुषो के पक्ष में दे दिया जाता है।