शुरू हो रहा है बच्चों से जुड़ी कहानियों और किस्सों का सिलसिला | जहाँ मनाएंगे बचपन, बच्चों के अंदाज़ में | सुनियेगा ज़रूर, बचपन मनाओ, बढ़ते जाओ और मोबाइल वाणी की ये खास पेशकश |
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए ।50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को ही भूमि में हिस्सा दी जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। ग्रामीण क्षेत्रों में, बालिका विद्यालय गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के संबंध में वित्तीय सहायता प्रदान करता है ताकि उन्हें पोषण और स्वास्थ्य देखभाल मिल सके।
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गयी मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल के 4887 और हवलदार के 3439 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से दसवीं पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-mts-2024/ .याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 /07/2024 है ।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ढोंगी बाबाओं पर बिलकुल विश्वास नही करना चाहिए। ढोंगी बाबाओं तंत्र - मंत्र और जादू -टोना का सहारा ले कर अन्धविश्वास फैलाते हैं और मासूम लोग उनके जाल में फंस जाते हैं। अन्धविश्वास और तंत्र मंत्र में विश्वास करने से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।ऐसे बाबा लोगों को डरा कर उनका शोषण करते हैं। हमें शिक्षित और जागरूक हो कर ऐसे अंधविश्वासों से दूर रहना चाहिए और समाज में मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना चाहिए
जॉब कार्ड और ऑनलाइन प्रबंधन सूचना प्रणालियों का उपयोग किया जाता है। यह योजना उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सूरज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं को प्राथमिकता देती है और उनका उद्देश्य उन्हें तैंतीस प्रतिशत रोजगार प्रदान करना है। मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और गाँव में बुनियादी ढांचे के विकास में मदद की है।
यह कार्यक्रम बताता है कि गर्मी में घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है। इसमें एक परिवार पुराने तरीकों जैसे मिट्टी, बांस और छत पर पौधे लगाने के बारे में सीखता है। साथ ही, नए तरीके जैसे खास पेंट भी बताए गए हैं। कार्यक्रम यह संदेश देता है कि ऐसे घर बनाना चाहिए जो गर्मी कम करें और पर्यावरण के लिए अच्छे हों। इस गर्मी में आपका घर कितना गर्म रहता है ? अपने घर को ठंडा रखने के लिए आपने क्या उपाय किये ?
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की एक व्यक्ति को अपनी भूमि पर स्वामित्व का अधिकार है,तो उसे भूमि उपयोग करने का पूरा अधिकार है, व्यक्ति को भूमि के अधिकार में सुरक्षा मिलती है, वह खेती का व्यवसाय या अपनी भूमि पर निवेश कर सकता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। भूमि अधिकार उद्देश्य को भूमि के अधिकार के लिए कानूनी जानकारी लेनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर वकील की सहायता लेनी चाहिए। बहुत से लोग अपनी भूमि के अधिकार से वंचित हैं क्योंकि उनकी भूमि पर एक नए व्यक्ति का कब्जा है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि काला ला नमक चावल एक प्रसिद्ध चावल है। यह चावल अन्य चावल से बहुत अलग है। यह महंगा है, लोग इस चावल का उपयोग अपने घर के उपयोग में नहीं करते हैं क्योंकि यह बेचने से अधिक पैसा कमाता है जो सबसे बड़ी बात है।
