"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का फसल की बुवाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं । विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

दोस्तों, भारत में केवल 28 प्रतिशत महिलाओं को जमीन में हिस्सेदारी मिली हुई है। खेतीहर भूमि में तो यह और भी कम महज 11 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी है। जबकि खेती का 80 प्रतिशत काम महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जमीन पर अधिकारों तो दूर की बात है, महिलाओं को किसान ही नहीं माना जाता है। ग्राणीण इलाकों में किसान के तौर अभी भी पुरुषों की पहचान बनी हुई है। *------ महिलाओं को अधिकार न दिये जाने के मसले पर आप क्या सोचते हैं, *------ क्या आपको भी लगता है महिलाएं अभी भी पिछ़ड़ी हुई हैं? या फिर वह अभी भी स्वतंत्र निर्णय ले पाने की स्थिति में नहीं ले सकती हैं। *------ महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से उनके जीवन स्तर और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में क्या सुधार हो सकता है? *------ महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के राह में क्या -क्या बाधाएं हैं और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है? *------ महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्या- क्या तरीके प्रभावी हो सकते हैं?

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चोधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में भी पीछे रह रही हैं।उन्हें पिछड़े स्थान पर आगे लाने के लिए एक शिक्षित समाज का निर्माण किया जाता है। शिक्षा तभी होनी चाहिए जब महिलाएँ आगे हों, इसके लिए उनकी बेटियों को शिक्षित करना महत्वपूर्ण है। बेटियाँ पढ़ेंगी तो वे घर की बहू बनेंगी और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगी ताकि वे अच्छी पढ़ाई कर सकें। एक समाज का गठन किया जाएगा और समाज के सामने आने वाली कठिनाइयों से लोगों द्वारा मिलकर निपटा जाएगा महिलाएं खाना पकाने और खेती जैसे घरेलू कामों में लगी हुई हैं लेकिन उन्हें अपने खर्चों के लिए इधर-उधर रहना पड़ता है। अगर महिलाएं भी शिक्षित होंगी, तो वे नौकरी के पेशे में शामिल होंगी और वे अपने अधिकारों के बारे में भी जागरूक होंगी।

Transcript Unavailable.

संतकबीरनगर - शाशन की मंशा है कि लोगो को न्याय मिले लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों के चलते गरीबो को न्याय नहीं मिल पाता है हुआ यूं लालच बनी बला सलाखों के पीछे पहुंचा लेखपाल । 07 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार। गोरखपुर की बिजलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार,गिरफ्तार लेखपाल रविशंकर शर्मा के खिलाफ विधिक कार्यवाई में जुटी टीम।शिकायतकर्ता संतोष कुमार की शिकायत पर टीम ने बिछाया था जाल।और सलाखों के पीछे पहुंचा लेखपाल। मचा हड़कंप। पूरा मामला संतकबीरनगर के जिला मुख्यालय कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बचपन बचाओ बढ़ते जाओ कार्यक्रम उन्हें बहुत अच्छा लगाता है। बारिश के मौसम में पानी में ,कचड़े में ,बाहर कही भी बच्चे इधर उधर खेलते रहते हैं इस वजह से उन्हें कई बार फोड़ा फुंसी,ख़ासी-जुकाम,बुखार भी हो जाता है। इसलिए उन्हें विशेष ध्यान देने की जरुरत है। इस मौसम में बहुत सी बीमारियाँ होती है और फैलती हैं इसलिए घर के आस पास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए क्यूंकि जब वे बुजुर्ग हो जायेंगी तो उनके बेटे बहु उन्हें घर से निकाल देते हैं। लेकिन यदि महिलाओं के नाम से जमीन रहेगा तो उनके साथ ऐसा नहीं होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पति की कमाई पर पत्नी का भी अधिकार रहता है

इस कार्यक्रम में एक परिवार बात कर रहा है कि कैसे बढ़ती गर्मी से बचा जाए। वे चर्चा करते हैं कि शहरों में ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए, पानी बचाना चाहिए, और लोगों को इन बातों के बारे में बताना चाहिए। और सभी को मिलकर अपने आसपास की जगह को ठंडा और हरा-भरा बनाकर रखना चहिये

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मुकेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की आज हमारी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है। जिनमें महिला को पैतृक संपत्तियों में पूर्ण अधिकार दिए गए हैं। महिला अगर चाह रही है तो पैतृक संपत्ति में शादी से पहले या बाद में भी अपना हिस्सा ले सकती है। महिलाओं की हेल्प लाइन उपलब्ध कराकर महिलाओं को मजबूत किया गया है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए, प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार हमेशा विभिन्न योजनाओं के साथ लोगों तक पहुंच रही है।अगर महिला कहीं दुर्घटना का शिकार हो रही है या महिला को परेशान किया जा रहा है या ससुराल में परेशान किया जा रहा है, तो 119 पर कॉल करके पुलिस उसके साथ आएगी जिसमें महिला पुलिस उसके साथ होगी।