उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि दूषित पानी पीने को लोग मजबूर हो रहे हैं। गांव में पानी की टंकी बन रही लेकिन आधी अधुरी छोड़ दी जा रही है। ग्राम पंचायतों में अक्सर देखा जा रहा है लोग कि कुछ स्थानों पर हैंडपंप सूख गए हैं कुछ स्थानों पर हैंडपंप दुसित पानी दे रहा हैं. गांव में पानी की टंकी बन रही लेकिन आधी अधुरी छोड़ने के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यह अक्सर देखा जाता है कि गाँव में लगाए गए हैंडपंपों पर घोड़े के निशान भी होते हैं कि उनका पानी पीने के लिए दूषित माना जाता है लेकिन इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू किसानों को धान रोपने के लिए कौन सा विधि ,किस तरह से लगाना है इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देना ठीक है लेकिन जिस परिवार में कोई बालक नहीं है उन्हें अधिकार देना तो मज़बूरी हो जाती है। लेकिन जिस परिवार में बेटी बेटा दोनों हैं उस परिवार में महिलाओं को अधिकार देना सही नहीं है। सरकार जो कानून बना रही हैं इससे परिवार में भाई बहन के साथ दरार आ सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधशाला के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया ,उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए , महिलाओं को पुरुषो के मुकाबले कम वेतन मिलता है
दोस्तों, क्या आपको भी लगता है कि महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाने चाहिए, घर परिवार के आर्थिक मसलों पर उन्हें शामिल किया जाना चाहिए, जो पुरुष अपना तनख्वाह और खेती की कमाई अपनी पत्नियों को सौंप देते हैं और इसको सशक्तिकरण मानते हैं वह क्यों महिलाओं को संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें देकर कहें कि परिवार को चलाने बच्चों का पढ़ाने और आगे बढ़ने में मदद करने के लिए आवश्यक निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। *-----महिलाओं के गरीबी के चक्र को तोड़ने में आर्थिक अवसरों और सामाजिक सुरक्षा उपायों तक पहुंच कैसे बढ़ाई जा सकती है? *-----महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों को कैसे बढ़ाया जा सकता है? *-----महिलाओं के जीवन में गरीबी पर काबू पाया जा सके, इसमें सरकार, व्यवसाय और नागरिक समाज की क्या भूमिका है?
माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बच्चों के इशारों को समझना बहुत ज़रूरी है। कार्यक्रम सुनिए और बताइए,आप अपने छोटे बच्चे के इशारों से उसकी ज़रूरत को कैसे समझते हैं?
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से महेश से बातचीत की.बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से लाभ नहीं होगा। अभी तक किसी को जमीन का अधिकार नहीं दिया गया है। जिस घर में केवल लड़कियां हैं उन्हें जमीन का अधिकार मिल सकता है लेकिन जिस घर मेंबेटे और बेटी दोनों हैं उन्हें जमीन का अधिकार मिलने से बहन और भाई में मनमुटाव हो सकता है.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से मिठाई लाल से बातचीत की.बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार जिनके पास अगर भाई हो तो उन्हें नहीं भी दिया जा सकता है.इस पर विवाद भी हो सकता है इस से नुकसान है। क्यूंकि महिलाएं शादी कर के अपने घर चली जाती हैं
