उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित जी से साक्षात्कार लिया। रोहित जी ने बताया कि भारत के आज़ाद हुए बहुत साल हो चुके है लेकिन अभी तक महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं को भी पुरुषो के बराबर अधिकार मिले, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और उनकी आजीविका के लिए सरकार को भी कुछ करना चाहिए, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाए चलायी जा रही है मगर फिर भी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिला है। महिलाएं शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन उन्हें अभी तक संपत्ति का अधिकार नहीं मिला है। समाज के लोग महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से कतराते नज़र आते हैं, लेकिन अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिल गया तो महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो जाएंगी। समानता का अधिकार तभी दिखाई देगा जब महिला और पुरुष सामान होंगे। समानता की बात तो सभी करते है, लेकिन समानता में महिलाओं को अभी तक संपत्ति का अधिकार नहीं मिला है। इसके लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है और महिलाओं को भी शिक्षित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। पुरुष समाज को भी महिलाओं को आगे ले जाने की आवश्यकता है
यह एपिसोड बदलते मौसम और असामान्य बारिश के कारण कृषि क्षेत्र पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों की व्यापक चर्चा करता है। फसल उत्पादन, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी प्रबंधन और किसानों की आजीविका पर पड़ने वाले असर का विस्तृत विवरण दिया गया है। साथ ही, इन चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों द्वारा अपनाए जा रहे समाधानों और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया है।
दोस्तों, राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला अभी भी 2.5 किमी तक पैदल चलकर जाती हैं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने परिवार के लिए पीने का पानी लाने में औसतन दिन में 3-4 घंटे खर्च करती हैं, यानि अपने पूरे जीवन काल में 20 लाख घंटों से भी ज्यादा. क्या आपको ये बातें पता है ?और ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रशेखर से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाए या नहीं ये महिला पर निर्भर करता है महिला को मायके से सम्पत्ति मिलता है साथ ही ससुराल से भी मिलता है। यदि उन्हें ससुराल से संपत्ति मिलता है तो मायके से सम्पत्ति नहीं लेना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बलवंत से साक्षात्कार लिया। बलवंत ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।महिलाएं जमीं के अधिकार से वंचित क्यों रह जाती हैं , इसका छान बिन सरकार को करना चाहिए
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए, कुछ लोगों को यह राय मिल रही है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए कुछ लोगों की राय है कि संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को भी सशक्त बनाया जा सके, लेकिन यह देखा गया है कि महिलाओं को समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए उन्हें भूमि संपत्ति का अधिकार देना भी आवश्यक है। अगर महिलाओं को जमीन और संपत्ति का अधिकार मिलता है तो वे समाज में भी हर जगह आगे बढ़ेंगी क्योंकि यह देखा जा रहा है कि नौकरी, शिक्षा, चुनाव आदि हर पद पर महिलाओं का योगदान देखा जा रहा है। अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलेगा तो उन्हें भी आत्मविश्वास मिलेगा और वे सशक्त भी होंगी। इसके लिए जागरूकता अभियानों की आवश्यकता है ताकि लोग शिक्षित हों और महिलाएं शिक्षित हों और अपने अधिकारों के लिए लड़ें।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्लू प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना गलत है इससे आगे चल कर नुकसान हो सकता है। इससे आगे चल कर परिवार में विवाद हो सकता है.
Transcript Unavailable.
